Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : हत्या के मामले में फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, दो साल पहले की थी दो लोगो की हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : हत्या के मामले में फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, दो साल पहले की थी दो लोगो की हत्या

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2024/12/21 at 4:20 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : हत्या के मामले में फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, दो साल पहले की थी दो लोगो की हत्या
CG NEWS : हत्या के मामले में फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, दो साल पहले की थी दो लोगो की हत्या
SHARE

सरिया। CG NEWS : पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़, पुष्कर शर्मा के निर्देश पर जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को फरार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था। इसी दिशा में, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय और उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में, मुखबिर से सूचना मिलने पर हत्या के मामले में पिछले 02 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आपको बताना है कि 01 अगस्त 2022 को प्रार्थी ने थाना सरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि ग्राम नदीगांव सुरजगढ़ महानदी पुल के खंभा नं. 34-35 के बीच एक अज्ञात महिला और एक अज्ञात पुरुष का शव पानी में तैरता हुआ मिला है। मर्ग रिपोर्ट में डॉ. द्वारा बताया गया कि दोनों का गला घोंटकर हत्या कर शवों को पानी में फेंका गया था।

- Advertisement -
Ad image

इस रिपोर्ट के आधार पर थाना सरिया में अपराध पंजीबद्ध किया गया और मामले की विवेचना की गई। इसमें मृतकों के पुत्र सहित 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन दो आरोपी, छत्रमोहन यादव और दशरथ यादव घटना के समय से फरार थे।

- Advertisement -

आज, 21 दिसम्बर 2024 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी छत्रमोहन यादव को उसके घर झिमकी (जशपुर) से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

- Advertisement -

इस कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी, स०उ०नि० टीकाराम खटकर, प्र०आर० ताराचंद रातड़े, भुवनेश्वर पण्डा, आरक्षक राजकुमार साव और चौकी प्रभारी कोतबा, जिला जशपुर के उप निरीक्षक राकेश सिंह और उनके पुलिस स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

TAGGED: Additional, cg news, POLICE, Police Sarangarh-Bilaigarh, Saria.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : CG BREAKING : न्‍यायिक सेवा सीधी भर्ती : दिव्‍यांगों को दिए जाने वाले आरक्षण में सरकार ने किया बदलाव, अब मिलेगा एक प्रतिशत आरक्षण
Next Article Beauty of Amarkantak : अब आसमान से निहार सकेंगे अमरकंटक का सौन्दर्य, पैरासेलिंग, हॉट एयर वैलून जैसे एडवेंचर हुई शुरू  Beauty of Amarkantak : अब आसमान से निहार सकेंगे अमरकंटक का सौन्दर्य, पैरासेलिंग, हॉट एयर बैलून जैसे एडवेंचर हुई शुरू 

Latest News

CG NEWS : पंचतत्व में विलीन हुए पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार, पुत्र अभिषेक ने दी मुखाग्नि
Grand News June 27, 2025
RAIPUR NEWS : 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 55 किलो गांजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार,ईको वाहन और मोबाइल समेत 10 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त
Grand News June 27, 2025
Jagannath Rath Yatra In Raipur : राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM ने निभाई छेरा पहरा रस्म, सोने के झाडू़ से रास्‍ता किया साफ
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?