Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा – संविधान की नकली किताब लेकर घूमने वाले कांग्रेसी बताएं पत्रकारों को धमकाना संवैधानिक है क्या? 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा – संविधान की नकली किताब लेकर घूमने वाले कांग्रेसी बताएं पत्रकारों को धमकाना संवैधानिक है क्या? 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/12/21 at 7:38 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा - संविधान की नकली किताब लेकर घूमने वाले कांग्रेसी बताएं पत्रकारों को धमकाना संवैधानिक है क्या? 
CG NEWS : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा - संविधान की नकली किताब लेकर घूमने वाले कांग्रेसी बताएं पत्रकारों को धमकाना संवैधानिक है क्या? 
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा है कि प्रदेश के विधानसभा परिसर में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायकों द्वारा पत्रकार के साथ की गई धक्का-मुक्की और बदसलूकी लोकतंत्र के मंदिर में कांग्रेस की गुण्डागर्दी का शर्मनाक प्रदर्शन है। श्री देव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देकर देशभर में ढोल पीटते कांग्रेसी संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आजादी का सरेआम मखौल उड़ाकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है।

- Advertisement -
Ad image

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि शुक्रवार को विधानसभा में पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करके न केवल अपने कलंकित राजनीतिक चरित्र का परिचय दिया है, अपितु उसने यह धारणा भी पुष्ट कर दी है कि कांग्रेस अब पूरी तरह हिंसक चेहरा अपना दिखा रही है। एक तरफ गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रहते बुजुर्ग सांसदों के साथ धक्का-मुक्की करके उनका सिर फोड़ रहे हैं, दूसरी तरफ कांग्रेस की सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने कांग्रेस के नेताओं को खुला आह्वान किया है कि जैसे बलौदाबाजार में किया था, ठीक वैसे ही कलेक्ट्रेट के अंदर घुसकर तोड़फोड़ करें। और उसके तुरंत बाद, अब छत्तीसगढ़ विधानसभा में पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर पहले पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें उंगलियाँ दिखाईं और फिर कांग्रेस विधायकों ने घेरकर उसके साथ धक्का-मुक्की की, पत्रकार को धमकाते हुए औकात में रहने की बात कही, उससे अभद्रता की, उसका माइक छीन लिया, कैमरा छीन लिया। श्री देव ने कहा कि ऐसा दृश्य किसी भी सभ्य और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित समाज के लिए बेहद शर्मनाक है।

- Advertisement -

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि कुल मिलाकर कांग्रेस केवल हिंसा कर रही है। छत्तीसगढ़ में, और विशेषकर विधानसभा परिसर में ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा गया कि जब पत्रकार को घेरकर उसे घुटनों के बल पर बिठाने का प्रयास किया गया हो, किसी पत्रकार का माइक खींचा गया हो, कैमरा छीन लिया गया हो और उस पत्रकार को कहा गया हो कि तू अपनी औकात में रह। श्री देव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ इस प्रकार का बर्ताव निंदनीय है। कांग्रेस ने जो कृत्य शुक्रवार को प्रदेश की विधानसभा में किया है, वह माफी लायक कतई नहीं है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS: महिलाएं आजकल केवल राज्य स्तर तक सीमित नहीं है वरन् राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रही है: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
Next Article BHILAI NEWS: वाणिज्य के छात्र-छात्राओं के लिए वित्तीय प्रबंधन ,सेविंग हैबिट्स एवं कैरियर गाइडेंस पर KPS नेहरू नगर के सभागृह में कार्यशाला का आयोजन

Latest News

CG NEWS : जिला जेल में निकला कोबरा, मचा हड़कंप
CG NEWS : जिला जेल में निकला कोबरा, मचा हड़कंप
कोरबा छत्तीसगढ़ June 13, 2025
CG CRIME : डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
CG CRIME : डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 13, 2025
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से युवक की मौत, दूसरा घायल 
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से युवक की मौत, दूसरा घायल 
कोरबा छत्तीसगढ़ June 13, 2025
आबकारी ने महुआ शराब के साथ तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, चार आरोपियों से 72 लीटर महुआ शराब और 350 किलो लहान किया गया जप्त..
CG : आबकारी ने महुआ शराब के साथ तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, चार आरोपियों से 72 लीटर महुआ शराब और 350 किलो लहान किया गया जप्त..
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?