Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG: छह दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे मोहन भागवत, विभिन्न सत्र में लेंगे बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG: छह दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे मोहन भागवत, विभिन्न सत्र में लेंगे बैठक

Aarti Beniya
Last updated: 2024/12/26 at 4:05 PM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
CG: छह दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे मोहन भागवत, विभिन्न सत्र में लेंगे बैठक
CG: छह दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे मोहन भागवत, विभिन्न सत्र में लेंगे बैठक CG: छह दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे मोहन भागवत, विभिन्न सत्र में लेंगे बैठक
SHARE

रायपुर। CG: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत कल से छह दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। भागवत 27 दिसंबर शुक्रवार को रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरे में टोली बैठक, सांय और प्रातः शाखा में शामिल होंगे। इसके बाद डॉ. मोहन भागवत 1 जनवरी को दोपहर रायपुर से दिल्ली रवान होंगे।

शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन पर RSS का फोकस

- Advertisement -
Ad image

बता दें अगले साल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ साल पूरे होने वाले हैं। जिसको लेकर देशभर में आरएसएस इस शताब्दी वर्ष में कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान किस किस तरह के कार्यक्रम होंगे, इस पर मोहन भागवत लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान वे अलग-अलग सत्र में कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। शताब्दी वर्ष में आरएसएस का बड़ा फोकस पंच परिवर्तन पर है। इसके बारे में जानकारी देकर बताया जाएगा, क्या-क्या करना है।

- Advertisement -

स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा RSS
1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसके लिए देश के अलग-अलग प्रांतों में सरसंघचालक मोहन भागवत का प्रवास हो रहा है। इस प्रवास में संबंधित प्रांत में संगठनात्मक कार्यों पर वह चर्चा करते हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक विषयों व शताब्दी वर्ष पर चलने वाले कार्यक्रमों पर वह संगठन के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

- Advertisement -

विभिन्न सत्र में लेंगे बैठक
सरसंघचालक डॉ. भागवत अपने प्रवास के दौरान विषय आधारित विभिन्न बैठकों में संगठनात्मक कार्यों की चर्चा करेंगे। सरसंघचालक की इन बैठकों में कार्य विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों के गुणात्मक विकास पर विशेष रूप से चर्चा होगी। संघ ने शताब्दी वर्ष में प्रत्येक गांव व शहरी क्षेत्र तक शाखा के माध्यम से पहुंचने का लक्ष्य रखा है। सरसंघचालक का प्रवास छत्तीसगढ़ में संघ कार्य को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

TAGGED: CG: छह दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे मोहन भागवत, MOHAN BHAGWAT, Mohan Bhagwat CG Doura, विभिन्न सत्र में लेंगे बैठक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS: हाई टेंशन टावर गिरा, 5 की मौत, दर्जनों घायल BREAKING NEWS: हाई टेंशन टावर गिरा, 5 की मौत, दर्जनों घायल
Next Article CG BREAKING : जहां कभी गूंजती थी नक्सलियों की बंदूक की गोलियां... वहां अब बजेगी फोन की घंटी  CG BREAKING : जहां कभी गूंजती थी नक्सलियों के बंदूक की गोलियां… वहां अब बजेगी फोन की घंटी 

Latest News

CG NEWS: सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: टैक्स वसूली में तेज, बिजली बिल देने में फेल! बिलासपुर नगर निगम 230 करोड़ का बना बकायादार
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 27, 2025
Accident News: राजिम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार दो लोग घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 27, 2025
CG NEWS: चलते कंटेनर में लगी भीषण आग, पुलिस को दी मौके पर पहुँची चांपा पुलिस,
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?