Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : सड़क पर चल रही महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा और फोटो स्टूडियो में जा घुसा, मौके पर हुई मौत, नशे में धूत था चालक 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
MusicVideoछत्तीसगढ़दुर्घटनारायपुर

 CG NEWS : सड़क पर चल रही महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा और फोटो स्टूडियो में जा घुसा, मौके पर हुई मौत, नशे में धूत था चालक 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/12/26 at 5:46 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
 CG NEWS : सड़क पर चल रही महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा और फोटो स्टूडियो में जा घुसा, मौके पर हुई मौत, नशे में धूत था चालक 
 CG NEWS : सड़क पर चल रही महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा और फोटो स्टूडियो में जा घुसा, मौके पर हुई मौत, नशे में धूत था चालक 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं इस दौरान दो स्कूटी को भी नुकसान पहुंचाते हुए ट्रैक्टर फोटो स्टूडियो में जा घुसी। आरोपी चालक शराब के नशे में धुत्त होकर ट्रैक्टर चला रहा था। वाहन ग्राम पंचायत सिर्वे के सरपंच पति अनिल वर्मा की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक ललित ध्रुव उम्र 19 वर्ष ग्राम सीर्वे निवासी काफी नशे में था। वह गुरुवार दोपहर नेवरा मंडी में धान खाली कर वापस आ रहा था। नशे की हालत में वह रास्ते में  ट्रैक्टर चलाते हुए लड़खड़ाते हुए रजिस्ट्री ऑफिस के पास पहुंचा। यहां पर आकर उसका ट्रैक्टर से नियंत्रण खो गया। इसके बाद उसने रास्ते में चल रही महिला विद्या गोस्वामी उम्र लगभग 45 वर्ष को अपने चपेट में ले लिया। इस दौरान मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

महिला को रौंदने के बाद ट्रैक्टर कविता फोटो स्टूडियो में घुस गई। घटना के बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में सड़क किनारे खड़ी हुई दो स्कूटी भी आ गई। इसके अलावा कविता फोटो स्टूडियो भी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

वहीं शराबी ड्राइवर की लापरवाही के कारण उसे भी थोड़ी बहुत चोटें आई है। ड्राइवर नशे में धुत्त था जो नशे की हालत में ही बातचीत कर रहा था। वहीं ट्रैक्टर ग्राम पंचायत सिर्वे के सरपंच पति अनिल वर्मा की बताई जा रही है। ड्राइवर ललित ने बताया कि, वह अनिल वर्मा की उक्त ट्रैक्टर को चलाता है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR CRIME : व्यापारी को ऑनलाइन सीमेंट मंगाना पड़ा भारी, 9 लाख की हुई ठगी RAIPUR CRIME : व्यापारी को ऑनलाइन सीमेंट मंगाना पड़ा भारी, 9 लाख की हुई ठगी
Next Article CG BREAKING : CG BREAKING : महापौर और अध्यक्ष पदों पर होने वाले आरक्षक की तरीख में फिर बदलाव, 27 नहीं अब इस दिन होगा, आदेश जारी 

Latest News

CG NEWS: वेतनमान वृद्धि और नियमितीकरण की दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षकों का गांधी मैदान में धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG NEWS: न्याय की गुहार: तीसरे दिन भी मंडल परिवार का धरना जारी, निजी ज़मीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ लड़ाई बनी जनचर्चा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 20, 2025
CG NEWS: ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर हज़ारों लोगों की मौजूदगी, रक्तदान, भव्य सजावट और समाजसेवा ने रच दिया यादगार पल।
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ July 20, 2025
गरियाबंद में 15 लाख की ठगी का पर्दाफाश, स्वरोजगार के नाम पर महिलाओं से ठगे रुपए – रायपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार
Grand News July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?