Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : कल राजकीय सम्मान के साथ 11:45 बजे होगा डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी, उप राष्ट्रपति, रक्षामंत्री समेत तमाम प्रमुख लोग होंगे शामिल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONALदिल्लीदेश

BREAKING : कल राजकीय सम्मान के साथ 11:45 बजे होगा डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी, उप राष्ट्रपति, रक्षामंत्री समेत तमाम प्रमुख लोग होंगे शामिल 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/12/27 at 9:07 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
BREAKING : कल राजकीय सम्मान के साथ 11:45 बजे होगा डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार,
BREAKING : कल राजकीय सम्मान के साथ 11:45 बजे होगा डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार,
SHARE

BREAKING : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का बीते 26 दिसंबर, 2024 को रात 9.51 बजे निधन हो गया, उन्होंने 92 साल की उम्र में नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली।  पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत देश भर के तमाम प्रमुख राजनेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं डॉ. मनमोहन सिंह का कल राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Advertisement -

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कल शनिवार को सुबह 9.30 बजे शुरू होगी। उनके पार्थिव शरीर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से श्मशान घाट तक ले जाया जाएगा। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को 11 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एक पत्र भी सामने आया है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव जी. पार्थसारथी की ओर से जारी किए गए इस पत्र में कहा गया है- “सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार 28 दिसंबर, 2024 को सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट, नई दिल्ली में होगा। रक्षा मंत्रालय से अनुरोध है कि पूरे सैन्य सम्मान के साथ राजकीय अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जाए।”

- Advertisement -

- Advertisement -

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम गृह मंत्रालय ने जारी किया है। अंतिम संस्कार में भाग लेने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्री निगमबोध घाट पहुंचेंगे।

इन प्रमुख नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई प्रमुख नेताओं तथा अन्य हस्तियों ने मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी है। मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और फिर वहीं से सुबह साढ़े नौ बजे उनकी अंतिम यात्रा भी शुरू होगी।

TAGGED: BREAKING, डॉ. मनमोहन सिंह, डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SUICIDE NEWS : बेटी की हत्या कर मां ने लगाई फांसी, नजारा देखकर रह गए दंग पति  SUICIDE NEWS : बेटी की हत्या कर मां ने लगाई फांसी, नजारा देखकर रह गए दंग पति 
Next Article Love And War:’लव एंड वॉर’ का हिट होना तय! आलिया-रणबीर की फिल्म में हुई इस शख्स की एंट्री, नाम जानकर पकड़ लेंगे अपना सिर

Latest News

CG Sarkari Naukri 2025 : अम्बिकापुर में लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी के लिए निकली भर्ती
CG Sarkari Naukri 2025 : अम्बिकापुर में लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी के लिए निकली भर्ती
Government Job छत्तीसगढ़ June 2, 2025
rvkd
Farmtrac Tractor: जानिए किस किसान को कौन-सा ट्रैक्टर लेना चाहिए और क्यों ?
Grand News Technology कृषि छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS : ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी....
CG NEWS : ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी….
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 2, 2025
तौरेंगा जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाया गया राशन बरामद, गरियाबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Grand News June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?