Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: School Holiday : बढ़ती ठंड और शीत लहर के चलते विंटर वेकेशन की घोषणा, 15 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
AgricultureBasketballBusinessCricketFashionFoodsFootballHealthKIDNAPPINGMumbaiRacingTechnologyTravelUncategorizedWildlifeगरियाबंदतमिलनाडुदिल्लीदेशभिलाईभोपाल

School Holiday : बढ़ती ठंड और शीत लहर के चलते विंटर वेकेशन की घोषणा, 15 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/12/30 at 11:53 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

डेस्क। School Holiday : उत्तर भारत में बढ़ती ठंड और शीत लहर के चलते तमाम राज्यों ने विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी है, जिसमें कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के लिए आदेश जारी किए गए हैं। जिन राज्यों ने स्कूलों में छुट्टियों का आदेश जारी किया है उसमें दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक का नाम शामिल है। इस आर्टिकल में जान लीजिए किस राज्य ने कब तक घोषित की हैं स्कूल की छुट्टियां।

- Advertisement -
Ad image

दिल्ली

- Advertisement -

दिल्ली में विंटर ब्रेक 2025 की घोषणा हो चुकी है, जिसमें दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, दिल्ली में 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। 16 जनवरी से सभी स्कूलों के संचालन की अनुमति दी गई है। यह आदेश कक्षा 1 से लेकर 12 तक सभी कक्षाओं पर लागू होगा।

- Advertisement -

हरियाणा

दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा में शिक्षा विभाग द्वारा जारी सरकारी आदेश के अनुसार, बेमौसम बरसात और तापमान में आई भारी गिरावट के चलते 1 से 15 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है, यह आदेश 1 से 12वीं कक्षा तक सभी पर लागू होगा। हरियाणा में 16 जनवरी से स्कूलों का संचालन किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर ने भी 10 दिसंबर से कक्षा 5 तक और 12 दिसंबर से कक्षा 6 से 12 तक के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर सरकार की स्कूल/मानव संसाधन शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा और समाज कल्याण मंत्री सकीना इटू ने कहा, “सरकारी उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षण कर्मचारी 10 फरवरी, 2025 से कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए संबंधित मुख्यालयों पर उपलब्ध रहेंगे।” इसके अतिरिक्त, सभी शिक्षकों को अवकाश अवधि के दौरान छात्रों को किसी भी ऑनलाइन मार्गदर्शन के लिए आवश्यकतानुसार उपलब्ध रहने का भी आदेश दिया गया है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य के सभी प्राइमरी स्कूलों के लिए विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है। सरकारी आदेश के अनुसार, राज्य में सभी प्राइमरी स्कूल 1 से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके अलावा गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा जैसे जिलों में 31 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई है लेकिन जल्द ही बड़ी कक्षाओं के लिए भी शीतकालीन अवकाश का आदेश जारी किया जा सकता है।

TAGGED: # latest news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, अगले 5 दिनों में और गिर सकता है तापमान
Next Article MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज चार संभागों की लेंगे समीक्षा बैठक , विकास – रोड मैप पर करेंगे चर्चा

Latest News

Breaking News: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, भारत-पाक सीमा पर हमले की धमकी, मचा हड़कंप
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग देश July 8, 2025
Stampede again: फिर मची भगदड़: गोलीबारी से जान बचाकर 4000 लोग पहुंचे भारत, मिजोरम में ली शरण
Grand News देश July 8, 2025
Trump’s tariff war: ट्रंप का टैरिफ वार: 14 देशों को भेजा टैक्स नोटिस, डेडलाइन पर खुद उलझे, मजबूरी क्या है?
Grand News अर्थव्यवस्था July 8, 2025
Suicide in the lockup: लॉकअप में खुदकुशी या कुछ और? गमछे ने खोल दिए पुलिसिया लापरवाही के राज
Grand News SUICIDE देश July 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?