Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: CM साय आज बस्तर जिले के प्रवास पर,356 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 228 विकास कार्यों का देंगे सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS: CM साय आज बस्तर जिले के प्रवास पर,356 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 228 विकास कार्यों का देंगे सौगात

Veena Chakravarty
Last updated: 2025/01/02 at 8:48 AM
Veena Chakravarty
Share
6 Min Read
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  आज  बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री  साय सबेरे 10.45 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से राजकीय विमान द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11.45 से 12.45 बजे ग्राम कंगोली में  वेदमाता गायत्री महाविद्यालय भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
read more: CG IAS TRANSFER : 2009 बैच के IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, देखें पूरी लिस्ट 

तत्पश्चात् मुख्यमंत्री  साय 1.30 बजे आदिवासी पीजी कॉलेज हॉस्टल मैदान जगदलपुर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। वे अपरान्ह 3.15 बजे मुख्यमंत्री टाउन हॉल जगदलपुर में प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।  साय अपरान्ह 3.50 बजे जगदलपुर से रवाना होकर शाम 4.35 बजे माना रायपुर लौट आएंगे।

- Advertisement -
Ad image

विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री  साय द्वारा विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर के अन्तर्गत 05 करोड़ 68 लाख रूपए  की लागत से ग्राम फरसागुड़ा से पखनाकोंगेरा मार्ग में निर्मित वृहद पुल सहित 05 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत से निर्मित ग्राम सोरगांव से जामगांव मार्ग पुल-पुलिया सहित कुल 24 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से 13 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं विधानसभा क्षेत्र बस्तर के अन्तर्गत 06 करोड़ 08 लाख रूपए की लागत से निर्मित ग्राम छोटेदेवड़ा-आवराभाटा से जैतगिरी-पाहुरबेल मार्ग, 04 करोड ़39 लाख रूपए की लागत से निर्मित भैंसगांव-ठोटीपारा से अलवाही मार्ग, 03 करोड रूपए की लागत से निर्मित बोदरा से चीड़ीघाट मार्ग, 02 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से निर्मित देउरगांव मोंगरापाल मार्ग सहित कुल 45 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से 20 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के अन्तर्गत 42 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से निर्मित जगदलपुर बायपास मार्ग तथा 03 करोड़ 03 लाख रूपए की लागत से निर्मित रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना नेतानार, 03 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित परपा में आजीविका संवर्धन एवं प्रशिक्षण केन्द्र भवन सहित कुल 80 करोड 14 लाख रूपए की लागत के 47 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं विधानसभा क्षेत्र चित्रकोट के अन्तर्गत 12 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से निर्मित तोकापाल से करंजी मार्ग, 06 करोड़ 21 लाख रूपए से निर्मित लालागुड़ा-रावतपारा से पुजारीपारा मार्ग, 04 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से बडे़ धाराउर-पारापुर मार्ग में नानी बहार नाला पर उच्च स्तरीय पुल सहित कुल 38 करोड़ 68 लाख रूपए से अधिक लागत के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री  साय अपने बस्तर प्रवास के दौरान विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर के अन्तर्गत 02 करोड़ 97 लाख रूपए विश्रामपुरी जलाशय बांध में नवीन स्लूस वेस्ट वियर कार्य एवं नहर लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर निर्माण कार्य, 02 करोड़ 95 लाख रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली तुरपुरा जलाशय बांध में नवीन स्लूस वेस्ट वियर कार्य एवं नहर लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर निर्माण, 02 करोड़ 68 लाख की लागत से निर्मित की जाने वाली कुम्हली एनिकट कम काजवे जीर्णोंद्धार कार्य तथा 02 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली अमलीगुड़ा एनिकट कम काजवे जीर्णोंद्धार कार्य सहित कुल 13 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। वहीं विधानसभा क्षेत्र बस्तर के अंतर्गत 05 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली बागमोलाई-02 स्टापडेम सह पुलिया निर्माण कायर्, 02 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली कुम्हडाकोट -बेलगुड़ा से मोंगरापाल सड़क निर्माण कार्य तथा एक करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास भवन बस्तर सहित कुल 17 करोड़ 53 लाख रूपए से अधिक लागत से निर्मित की जाने वाली 20 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के अंतर्गत 31 करोड़ 62 लाख रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली जगदलपुर से चित्रकोट मार्ग चौड़ीकरण कार्य, 02 करोड़ 97 लाख रूपए से गणेश बाहर नाला में स्टापडेम का काजवे निर्माण कार्य ग्राम ताईपदर, 02 करोड़ 93 लाख रूपए से सिचाई कालोनी बोधघाट एवं मण्डी कालोनी व निर्मल कालोनी जगदलपुर में सड़क एवं अहाता निर्माण कार्य सहित कुल 68 करोड़ 80 लाख रूपए से निर्मित की जाने वाली 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। वहीं चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 04 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली मुनगाबहार व्यपवर्तन योजना नहर निर्माण कार्य, 03 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली पैदापारा मण्डवा स्टापडेम सह पुलिया निर्माण, 02 करोड़ 98 लाख रूपए की लागत से हर्राकोडेर-पिच्चीकोडेर से अमलीधार मार्ग में स्पॉन स्लैब कलर्वट निर्माण सहित कुल 68 करोड़ 42 लाख रूपए से अधिक की लागत से निर्मित की जाने वाली 47 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

TAGGED: @durg, @RAIPUR, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, INDIA, jagdalpur, korba, LOVE, RAIGARH, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: विकास से अब भी दूर हैं गाँव, आज भी सबसे बड़ी सुविधा सड़क से कोटमी सोनार वंचित
Next Article Bhopal: यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से कचरा रवाना,ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पीथमपुर भेजा,रास्ते भर तैनात रहे पुलिस अधिकारी

Latest News

CG VIDHANSABHA : पीएम आवास में गड़बड़ी से सदन गरमाया, विपक्ष ने अवैध वसूली का लगाया आरोप, उपमुख्यमंत्री ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा
CG VIDHANSABHA : पीएम आवास में गड़बड़ी से सदन गरमाया, विपक्ष ने अवैध वसूली का लगाया आरोप, उपमुख्यमंत्री ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा
Breaking News छत्तीसगढ़ July 16, 2025
समाज के भविष्य को सुरक्षित करने की पहल मैनपुर थाना पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक — नशे के दुष्प्रभाव से लेकर साइबर फ्रॉड तक दी अहम जानकारी
Grand News July 16, 2025
CG ACCIDENT : बोलेरो की टक्कर से हाइवा से जा भिड़ी बाइक, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, तीन बच्चे घायल
CG ACCIDENT : बोलेरो की टक्कर से हाइवा से जा भिड़ी बाइक, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 16, 2025
CG VIDHANSABHA : बिजली दर वृद्धि पर विधानसभा में जोरदार बहस, स्थगन प्रस्ताव खारिज, लेकिन सीएम के जवाब से विपक्ष संतुष्ट
छत्तीसगढ़ July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?