Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : 12 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा राजिम कुंभ कल्प, सीएम साय ने तैयारियों के सम्बन्ध में ली समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING : 12 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा राजिम कुंभ कल्प, सीएम साय ने तैयारियों के सम्बन्ध में ली समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/01/03 at 4:59 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG BREAKING : 12 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा राजिम कुंभ कल्प, सीएम साय ने तैयारियों के सम्बन्ध में ली समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश
CG BREAKING : 12 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा राजिम कुंभ कल्प, सीएम साय ने तैयारियों के सम्बन्ध में ली समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश
SHARE
Highlights
  • छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा राजिम कुंभ कल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • राजिम कुंभ कल्प 2025: अध्यात्म और संस्कृति का भव्य आयोजन
  • 12 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा राजिम कुंभ कल्प

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध  राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ कल्प का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 52 एकड़ के नए प्रस्तावित मेला स्थल में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन स्थित बैठक कक्ष में आज राजिम कुंभ कल्प के तैयारियों के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शाही स्नान, गंगा आरती, संत समागम समेत कुंभ कल्प के प्रमुख आयोजनों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

इन्हें भी पढ़ें : HMPV virus in China : चीन में नए वायरस ने फैलाई दहशत, अस्पताल का वायरल वीडियो आपको चौंका देगा

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प 2025 धर्म, आस्था और संस्कृति का अद्भुत समागम होगा और यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और  संस्कृति को प्रदर्शित करने का भी सुंदर माध्यम है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि श्रद्धालुओं को यहां अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो और यह आयोजन हमारी गौरवशाली विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय  ने राजिम कुंभ कल्प के आयोजन में शामिल समस्त विभागों और प्रशासनिक अमले को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी उपाय और स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान देने को कहा। साय ने कहा कि “हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस आयोजन को सफल बनाएं और  छत्तीसगढ़ की पहचान के रूप में इसे स्थापित करें। उन्होंने 12 फरवरी को आयोजित माघी पुन्नी स्नान, 21 फरवरी जानकी जयंती के अवसर पर संत समागम और 26 फरवरी को होने वाले शाही स्नान की तैयारी पर विशेष ध्यान देने को कहा।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय को अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने राजिम कुंभ कल्प 2025 के आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से आयोजन स्थल में विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्धारित स्थानों के बारे में बताया। कुंभ कल्प में नागरिक सुविधाओं, साधु संतों के आवागमन, शाही स्नान और गंगा आरती को लेकर विभाग के तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ होगा और 26 फरवरी महाशिवरात्रि को इसका समापन होगा। राजिम कुंभ कल्प पैरी, महानदी और सोंढूर नदी के संगम पर आयोजित होगा। श्रद्धालु इन पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

राजिम कुंभ कल्प के संपूर्ण आयोजन के लिए पर्यटन विभाग को नोडल बनाया गया है। 15 दिनों तक चलने वाले इस कुंभ कल्प में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी साधु संतों का विराट समागम होगा। माघी पुन्नी स्नान, शाही स्नान, जानकी जयंती के अवसर पर संत समागम विशेष रूप से आयोजित होगा। प्रतिदिन सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन, मेला, मड़ई, मीना बाजार और विभागीय प्रदर्शनी भी कुंभ कल्प का विशेष आकर्षण के रूप में शामिल हैं।

बैठक में विधायक रोहित साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सचिव धर्मस् अन्बलगन पी., संचालक संस्कृति विवेक आचार्य, आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा, कलेक्टर गरियाबंद दीपक अग्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, Breaking News, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़, राजिम कुंभ कल्प
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article HMPV virus in China : चीन में नए वायरस ने फैलाई दहशत, अस्पताल का वीडियो देखकर डर जाएंगे आप... HMPV virus in China : चीन में नए वायरस ने फैलाई दहशत, अस्पताल का वायरल वीडियो आपको चौंका देगा
Next Article BIG BREAKING: मुर्दे' को अंतिम क्रिया के लिए ले जाते समय स्पीड ब्रेकर पर उछली एंबुलेंस, झटका लगते ही हुआ जिंदा BIG BREAKING: मुर्दे’ को अंतिम क्रिया के लिए ले जाते समय स्पीड ब्रेकर पर उछली एंबुलेंस, झटका लगते ही हुआ जिंदा

Latest News

CG CRIME NEWS : पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो कार से 105 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
CG CRIME NEWS : पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो कार से 105 KG गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 11, 2025
PANCHAYAT SEASON 4 : ‘पंचायत’ सीजन 4 का जबरदस्त ट्रेलर लांच, सामने आई नई रिलीज डेट, चुनावी माहौल में लगेगा रिंकी और सचिव जी के प्यार का तड़का 
मनोरंजन June 11, 2025
CG IPS TRANSFER : 8 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग, देखें लिस्ट 
CG IPS TRANSFER : 8 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 11, 2025
GRAND NEWS : ओडिशा में अध्ययन दौरे पर संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने योजनाओं का लिया जायजा
छत्तीसगढ़ June 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?