Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर निरंतर धान खरीदी का सिलसिला जारी, अब तक 97.60 लाख मीट्रिक टन की हो चुकी है खरीदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर निरंतर धान खरीदी का सिलसिला जारी, अब तक 97.60 लाख मीट्रिक टन की हो चुकी है खरीदी

Aarti Beniya
Last updated: 2025/01/05 at 11:25 AM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर निरंतर धान खरीदी का सिलसिला जारी, अब तक 97.60 लाख मीट्रिक टन की हो चुकी है खरीदी
CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर निरंतर धान खरीदी का सिलसिला जारी, अब तक 97.60 लाख मीट्रिक टन की हो चुकी है खरीदी
SHARE

रायपुर | CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 97.60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 19.34 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 21 हजार 040 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

 

- Advertisement -
Ad image

प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथी का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।

- Advertisement -

धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। धान उठाव के लिए लगभग 65.80 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 39 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

- Advertisement -

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 03 जनवरी 2025 को 66392 किसानों से 3.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 83 हजार 299 टोकन जारी किए गए थे।

TAGGED: cg, cg news, अब तक 97.60 लाख मीट्रिक टन की हो चुकी है खरीदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BIG BREAKING: रिश्ते में भाई, बना कातिल - पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा CG BIG BREAKING: रिश्ते में भाई, बना कातिल – पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा
Next Article BIG BREAKING: होटल में लगी भीषण आग, देखें खौफनाक वीडियो

Latest News

Stock market: शेयर बाजार में पैसा डबल करने का स्टॉक मार्केट पार निवासी संतोष ने लाखों रुपये की कमाई की,,
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 26, 2025
CG NEWS: बेमेतरा में स्कूली बच्चों का प्रदर्शन — कहा, शराब दुकान नहीं, टीचर चाहिए!
Grand News छत्तीसगढ़ बेमेतरा June 26, 2025
health news: “कहीं भी, कभी भी: वक्त के साथ मस्तिष्क तेज करने वाले तीन आसान वर्कआउट्स”
Grand News June 26, 2025
 26 june 2025 ka raashiphal : आज किस्मत के सितारे देंगे जोरदार साथ! जानें 26 जून 2025 का राशिफल — किसकी चमकेगी किस्मत, कौन रहे संभलकर
Grand News राशिफल June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?