Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का लोकापर्ण,भव्य और सर्व सुविधायुक्त कार्यालय बनने से संगठन के कामकाज में सहूलियत होगी – सीएम साय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का लोकापर्ण,भव्य और सर्व सुविधायुक्त कार्यालय बनने से संगठन के कामकाज में सहूलियत होगी – सीएम साय

Vijay Sinha
Last updated: 2025/01/05 at 11:43 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

गरियाबंद – रविवार को एक दिवसीय प्रवास मंे गरियाबंद पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का फीता काटकर लोकापर्ण किया। इस अवसर पर उन्होने सभी कार्यकताओं और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भव्य और सर्व सुविधायुक्त कार्यालय बनने से आप सभी को संगठन के कामकाज में सहूलियत होगी। पार्टी बैठक सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम यहां सुगमता से संपन्न हो सकेंगे। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व महामंत्री रामप्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री रामूराम रोहरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू, पूर्व मंत्री चन्द्रश्ेाखर साहू, पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, चुन्नीलाल साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, जिला अध्यक्ष राजेश साहू भी उनके साथ उपस्थित थे।

नवीन कार्यालय के लोकापर्ण के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि भाजपा में अभी संगठन महापर्व चल रहा है। इसके साथ ही हाल में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने है। उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो के मेहनत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। सरकार बनने के साथ ही हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी, 18 लाख आवास मकान, किसानो से 3100 रूपए प्रति क्विंटल के दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, दो साल का बकाया बोनस, महतारी वंदन योजना सहित अनेक वादो को पूरा किया है। आज प्रदेश के ढाई करोड़ से अधिक जनता को राज्य की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि पंचायत चुनाव में भी हमे अच्छा प्रदर्शन करना है। ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत और नगर पंचायत से नगर पालिका तक सभी संस्थाओ में भाजपा के कार्यकर्ता अधिक से अधिक जीतकर आए इसका प्रयास करना है।

- Advertisement -
Ad image

सीएम बनने के बाद पहली बार गरियाबंद पहुॅचे मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। हमने प्रदेश के विकास के गति को आगे बढ़ाया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, कृषि हर क्षेत्र में सुधार के साथ विकास के नए आयाम स्थापित किए है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाए और निकाय चुनाव में जीत दर्ज करें। उन्होने कहा कि हमारे लोग चुनकर आयेंगे तो सरकार की योजनाओ का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन भी अच्छे से होगा।

- Advertisement -

इसके पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भाजपा रीति नीति और सिंध्दातवादी पार्टी है। पार्टी में अनुशासन और अपना संविधान है। प्रक्रिया के साथ संगठन चुनाव होते है। उन्होने कहा कि संगठन में काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओ का भाजपा सम्मान करती है। उन्होने सभी कार्यकर्ताओ से पार्टी हित में बेहतर कार्य करने का आव्हान किया। इसके पहले जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनिल चंद्राकर ने किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमति विभा अवस्थी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी, वरिष्ठ पदाधिकारी बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, महामंत्री पुनीत राम सिन्हा, कुंज बिहारी बेहरा, योगेश शर्मा, राहुल सेन, जिप सदस्य चन्द्रशेखर साहू, केशरी ध्रुव, फिरतुराम कंवर, शंकुतला नायक, मंडल अध्यक्ष सुमीत पारख, धनराज विश्वकर्मा, नरोत्तम साहू, सुरेन्द्र सोनटेके, युगल समदरिया, अनुप भोसले, अजय रोहरा, आशीष शर्मा, सागर मयाणी, राधेश्याम सोनवानी, रामकुमार साहू, चन्द्रशेखर साहू, रिखीराम यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

———————————————————

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : कांकेर में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़
Next Article Rashifal 06 January:इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ,कारोबारियों की आय में होगा जबर्दस्‍त इजाफा, देखें राशि

Latest News

CG NEWS: शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताक़त : लालिमा ठाकुर मालगांव स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 28, 2025
CG NEWS: विधायक देवेन्द्र ने किया संविधान चौक का लोकार्पण,
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ June 28, 2025
विधायक-कलेक्टर और एसपी की बैठक में बड़ा फैसला, जिले में अवैध रेत कारोबार पर होगा 24×7 एक्शन
Grand News June 28, 2025
Crime News: माउजर पिस्तौल लेकर घूम रहे थे आरोपी, अभनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी घटना टली
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?