Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महामंत्री अनिल चंद्राकर बने भाजपा के नए जिला अध्यक्ष, श्रीचंद सुंदरानी ने पार्टी कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

महामंत्री अनिल चंद्राकर बने भाजपा के नए जिला अध्यक्ष, श्रीचंद सुंदरानी ने पार्टी कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच की घोषणा

Vijay Sinha
Last updated: 2025/01/06 at 1:15 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

 

गरियाबंद – गरियाबंद भाजपा संगठन को नया जिला अध्यक्ष मिल गया हैं। महामंत्री अनिल चंद्राकर भाजपा के नए जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव अधिकारी ने श्रीचंद सुंदरानी ने जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया।

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि प्रदेश ने तय किया था चुनाव आम सहमति और राय शुमारी से संपन्न हो। 21 दावेदार के नाम आए थे जिसमें सभी प्रमुख पदाधिकारी से चर्चा कर पांच नामों का पैनल जिले से राजधानी और फिर दिल्ली भेजा। जहां से एक नाम राय होकर आया है। जिसकी आज घोषणा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा की पार्टी ने बीते एक साल अच्छा काम किया है। विधानसभा और लोकसभा में जीत मिली। अब निकाय चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करना है।

इसके पहले पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि पार्टी ने मुझे पांच साल के लिए सेवा का अवसर दिया। मैंने पूरे निष्ठा और कर्तव्य के साथ पार्टी संगठन के लिए कार्य किया। बीते पांच साल में पार्टी कार्यक्रमों में मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मैने सभी साथ लेकर चलने का प्रयास किया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हर मोर्चे में साथ दिया। प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश और कार्यक्रमों को जमीन स्तर तक पहुंचाने में हर संभव प्रयास किया। उन्होंने कहा की काम करने वाले योग्य कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की कोशिश की है। आगे भी पार्टी स्थान दे ऐसी कामना करता हूं।

उल्लेखनीय है की इसके पहले श्री चंद्राकर दो बार लगातार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके है। करीब 20 वर्ष से अधिक समय से पार्टी के विभिन्न दायित्वों का सकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करते आ रहे है।

इस दौरान प्रमुख रूप से राजिम विधायक रोहित साहू, जिला संगठन प्रभारी किशोर महानंद, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक डमरुधर पुजारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुंजबिहारी बेहरा, सहित मंच एवम् कार्यालय में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हे बधाई दी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लीवर के 4 और पसलियों के किए 5 टुकड़े
Next Article BIG NEWS: हैंडपंप में पानी की जगह उगल रहा आग, पांच साल से था बंद

Latest News

CG NEWS: रासायनिक ज़हर बन रहा पीने का पानी! राजीव नगर में बोरवेल से आ रहा ज़हरीला पानी, फैक्ट्रियों के खिलाफ उबाल
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 12, 2025
CG NEWS: शिक्षा और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता ‘शाला प्रवेश उत्सव’
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
CG NEWS: आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला! बाल–बाल बचे विधायक, इलाके में मची सनसनी!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
CG NEWS: रोजगार मेले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, दी शुभकामनाएं
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?