Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Guru Gobind Singh Jayanti 2025 : गुरु गोविंद सिंह जयंती पर गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान, रागी जत्थे ने किया संगत निहाल, गुरु ग्रन्थ साहब पर मत्था टेकने उमड़े सिक्खजन 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

Guru Gobind Singh Jayanti 2025 : गुरु गोविंद सिंह जयंती पर गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान, रागी जत्थे ने किया संगत निहाल, गुरु ग्रन्थ साहब पर मत्था टेकने उमड़े सिक्खजन 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/01/06 at 4:46 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
Guru Gobind Singh Jayanti 2025 : गुरु गोविंद सिंह जयंती पर गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान, रागी जत्थे ने किया संगत निहाल, गुरु ग्रन्थ साहब पर मत्था टेकने उमड़े सिक्खजन 
Guru Gobind Singh Jayanti 2025 : गुरु गोविंद सिंह जयंती पर गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान, रागी जत्थे ने किया संगत निहाल, गुरु ग्रन्थ साहब पर मत्था टेकने उमड़े सिक्खजन 
SHARE
Highlights
  • गुरु गोविंद सिंह जयंती आज: ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर देश व प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
रायपुर। Guru Gobind Singh Jayanti 2025 : आज पूरा देश गुरु गोविंद साहब जी की 358वीं जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मना रहा है। जगह-जगह भजन कीर्तन किए जा रहे हैं गुरु गोविंद सिंह जी के महान उपदेशों को लेकर आज सिख समाज के लोग गुरुद्वारे में जाकर गुरुग्रंथ साहब पर मत्था टेक रहे है। इसी कड़ी में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने राजधानी रायपुर के पंडरी गुरुद्वारे में मत्था टेक कर देश व प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए कामना की।
                             आपको बता दें कि गुरु गोविंद साहब का जीवन बलिदानों से भरा हुआ है  उनके जीवन से सभी समाज को प्रेरणा लेने की जरुरत है। गुरु गोविंद साहब का जन्मदिन देशभर में सिक्ख समाज प्रकाश पर्व के रूप में मनाता है। इस विशेष अवसर पर राजधानी के सभी गुरुद्वारों में विशेष साज सज्जा की गई है।  इसके साथ ही गंगानगर के प्रसिद्द रागी गगनदीप सिंह, सीसगंज के गुरु फतेह सिंह, गोविन्द नगर गुरुद्वारा के हरविंदर सिंह और हरमिंदर सिंह ने विशेष दीवान सजाकर सुरमयी प्रस्तुति देकर संगत को निहाल किया।
                          इस विशेष अवसर पर सुबह से ही राजधानी के सभी गुरुद्वारों में मत्था टेकनें सिक्ख समाज के लोग बड़ी संख्या में उमड़ते रहें। इसी कड़ी में आज सुबह ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन और टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने सपरिवार पंडरी गुरुद्वारा में गुरु ग्रन्थ साहब पर मत्था टेका और लंगर ग्रहण किया। इस आयोजन की भव्यता यह है कि यहां सिक्ख समाज द्वारा शिक्षा और दवाइयों का लंगर भी लगाया गया था। जहां छोटे बच्चों को कॉपी-किताबें और स्कूल बैग दिया गया। साथ ही दवाइयों के लंगर में भीड़ लगी हुई थी, जहां श्रद्धालु आकर उपचार के लिए दवाइयां भी निशुल्क ले रहे थे। पंडरी गुरुद्वारे में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा भी पहुंचे और उन्होंने गुरु गोविंद साहब के दरबार में मत्था टेका।
             इस मौके पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि हम और हमारा सिख समाज आज प्रकाश पर्व मना रहा है, हम अगर अपने गुरुओं की कुर्बानी को याद करे कि कैसे गुरु गोविंद साहब जी ने अधर्म से लड़कर धर्म की जीत दिलाई। सिख समाज की स्थापना के साथ ही अन्याय के विरुद्ध उन्होंने अपना परिवार धर्म के लिए बलिदान कर दिया। ऐसे महान गुरु को हम आज प्रणाम करते हैं। आज इसलिए यहां पर लंगर की व्यवस्था की गई है क्योंकि आदिकाल से सिक्ख समाज लोगों की मदद करता है और आज भी यह प्रथा कायम है। मैं आज के दिन  की सभी प्रदेश और देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। सभी का परिवार खुशहाल रहे ऐसी कामना करता हूं। श्रद्धालुओ का कहना है कि हम अपने गुरु को आज याद कर रहे हैं और उनके बताए रास्तों पर चल रहे हैं, आज का दिन बहुत शुभ है गुरु के चरणों पर हमारा कोटि-कोटि नमन है।
TAGGED: Guru Gobind Singh Jayanti 2025, गुरु गोविंद साहब जी की 358वीं जयंती, गुरुचरण सिंह होरा, प्रकाश पर्व
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया 7 जनवरी को
Next Article CG NEWS : खेत में काम करने के दौरान पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की मौत

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?