Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal 11 January 2025: शनि प्रदोष के दिन इन जातकों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों की दूर होंगी गलतफहमियां!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 January 2025: शनि प्रदोष के दिन इन जातकों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों की दूर होंगी गलतफहमियां!

Veena Chakravarty
Last updated: 2025/01/11 at 7:43 AM
Veena Chakravarty
Share
9 Min Read
SHARE

आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी जो कि कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 48 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

Contents
वृष राशि: मिथुन राशि: कर्क राशि: सिंह राशि: कन्या राशि: तुला राशि: वृश्चिक राशि: मकर राशि: कुंभ राशि: मीन राशि: 
- Advertisement -

read more: Aaj Ka Rashifal 8 January 2025:इन 3 राशियों के काम, करियर के क्षेत्र में मिलेगी सफलता,कुंभ राशि वालों को मिलेंगी शुभ सूचनाएं, जानें अन्य राशियों का हाल

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा होगा आपको रिलैक्स फील होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, जल्द ही आप करियर में नया मुकाम पाने वाले हैं। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने का योग है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वृष राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वे जल्द ही अपनी तैयारी पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज नया काम शुरू करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूरलेना चाहिए। इससे आपको काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज अपनी गलतियों से कुछ नया सीखेंगे। अपने कारोबार के खर्च के साथ-साथ निजी खर्च में बैलेंस बनाये रखें।

 

मिथुन राशि: 

आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कुछ लोग आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की तारीफ हो सकती है। किसी नई तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में

इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनाएंगे। जो लोग संगीत या गायन से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्मेंस का मौका मिल सकता है। अचानक हुये धन लाभ से आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

कर्क राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नएलोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपके ऑफिस में काम को लेकर कलिग आपकी शिकायत कर सकता है। आपको अपनी हर चीज़ परफेक्ट रखनी चाहिए। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। लवमेट के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इसके साथ ही उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए।

 

सिंह राशि: 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी विशेष काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है, आप अपना पूरा दिन पसंदीदा काम करके गुजारेंगे। आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आपके बिजनेस में मुनाफा होने का योग बन रहा है। साथ ही आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना होगा।

 

कन्या राशि: 

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। जिससे दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज आप परिवार वालों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। आपको काम में कुछ नएलोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर मिल सकता है। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

 

तुला राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर मेहमान आ सकते हैं, आपको खुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जाएगा। आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह खुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी खुशी होगी। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा से जुड़े लोगों को तरक्की के नएअवसर मिल सकते हैं। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।
धनु राशि: 

आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, साथ ही आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।

 

मकर राशि: 

आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमाने का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

 

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको वर्षों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी।

 

मीन राशि: 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए और आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है।

 

TAGGED: #aquarioushoroscopetoday, #aries, #arieshoroscopetoday, #astrologyposts, #astrotips, #babaji, #bhavishyawani, #bhawishyafal, #cancarhoroscopetoday, #capricornhoroscopetoday, #dailyrashifal, #dainikrashifal, #geminihoroscopetoday, #horoscopes, #horoscopetoday, #jyotishastrology, #kundalimatching, #leohoroscopetoday, #librahoroscopetoday, #pisces, #pisceshoroscopetoday, #saggitaroushoroscopetoday, #scorpiohoroscopetoday, #singh, #sunsign, #taurushoroscopetoday, #vastushastra, #virgohoroscopetoday, #vrishabh, mahadev
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS: जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड एवं प्रकृति की ओर सोसाइटी द्वारा पुष्प,फल,सब्जी की प्रदर्शिनी का भव्य शुभारंभ
Next Article CG NEWS: थाना बलरामपुर की कार्यवाही,अवैध रूप से लुक छिपकर रह रहे 10 व्यक्तियों को पहचाना

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?