Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG: छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा लोक पर्व छेरछेरा, किसानों की अनोखी पहल, मंदिर निर्माण के लिए छेरछेरा में मांगे अन्न दान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG: छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा लोक पर्व छेरछेरा, किसानों की अनोखी पहल, मंदिर निर्माण के लिए छेरछेरा में मांगे अन्न दान

Aarti Beniya
Last updated: 2025/01/12 at 11:45 AM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
CG: छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा लोक पर्व छेरछेरा, किसानों की अनोखी पहल, मंदिर निर्माण के लिए छेरछेरा में मांगे अन्न दान
CG: छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा लोक पर्व छेरछेरा, किसानों की अनोखी पहल, मंदिर निर्माण के लिए छेरछेरा में मांगे अन्न दान
SHARE

सरिया| CG: छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर कृषि प्रधान क्षेत्र सरिया में आज महादान के रूप में किसानों ने छेरछेरा पुन्नी मनाया। नगर के जगन्नाथ मंदिर पुनर्निर्माण को लेकर आज किसानों ने छेरछेरा पुन्नी पर भगवान जगन्नाथ की पूजा पाठ करते हुए ट्रैक्टर एवं गाजे बाजे के साथ छेरछेरा रैली निकाल कर एक अनोखी पहल किया है। जिसकी नगर में सर्वत्र सराहना की जा रही है ।

विदित हो कि नगर के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पुनीत कार्य के लिए किसानों ने एक अच्छी पहल करते हुए मंदिर निर्माण में सहयोग प्रदान करते हुए छेरछेरा पुन्नी को महादान के रूप में मनाया । किसानों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जितना हो सके, जो भी हो सके, मंदिर निर्माण की मदद करने की अपील करते हुए रैली का आयोजन किया।

- Advertisement -
Ad image

जिसमें किसानों सहित नगर वासियों ने छेरछेरा महादान के रूप में रूपए पैसे दान किया । किसान संघ सरिया द्वारा आयोजित महादान पर्व पर गली मोहल्ला पर छेरछेरा की आवाज लगाते हुए किसानों ने अपनी परंपरा और संस्कृति का आभास कराया । मान्यता है कि किसान परिवारों की कोठी धान से छलकते हैं।

- Advertisement -

उसी में से कुछ दान करने का पर्व छेरछेरा पुन्नी है। किसान संघ के संरक्षक मोहन पटेल ने बताया कि भारतीय संस्कृति के त्योहारों को सभी को मिलकर मनाना चाहिए। इससे प्रेम का संचार होता है । छेरछेरा पुन्नी का खास महत्व है कि इस दिन किया गया दान महादान माना गया है।

- Advertisement -

इसी उद्देश्य को लेकर सरिया के किसानों ने यह आयोजन किया है। जो निश्चित ही एक अनोखा प्रयास है। महादान पर्व पर किसानों ने ट्रैक्टर में बैनर पोस्टर से सजाकर गली मोहल्ले में घुमाया गया। जहां किसानों ने दान में अन्न दान के साथ-साथ रुपए पैसे दान किया। उक्त दान से मंदिर निर्माण में सहायक होगा। यह आयोजन आज रविवार एवं सोमवार 2 दिन का है। जिसमें लोग उत्साह के साथ छेरछेरा पर्व दान कर रहे हैं।

TAGGED: CG: छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा लोक पर्व छेरछेरा, किसानों की अनोखी पहल, मंदिर निर्माण के लिए छेरछेरा में मांगे अन्न दान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : डाइट में पदस्थ व्याख्याता ने की सुसाइट करने का प्रयास, सुसाइट नोट विभागीय ग्रुप में वायरल CG NEWS : डाइट में पदस्थ व्याख्याता ने की सुसाइट करने का प्रयास, सुसाइट नोट विभागीय ग्रुप में वायरल
Next Article CG: धान खरीदी केंद्रों में गड़बड़ी का खुलासा, 5 केंद्रों पर 1704 क्विंटल अधिक धान का भंडारण, 52 लाख रुपए कीमत CG: धान खरीदी केंद्रों में गड़बड़ी का खुलासा, 5 केंद्रों पर 1704 क्विंटल अधिक धान का भंडारण, 52 लाख रुपए कीमत

Latest News

Horoscope for 22 Jun : आज का दिन किसके लिए लाएगा खुशियों की सौगात और किसके लिए बढ़ेगी उलझनें? जानिए 22 जून का राशिफल…
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 22, 2025
CG News : राजिम में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
Grand News छत्तीसगढ़ राजिम June 21, 2025
CG Crime : छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर फिर बड़ी कार्रवाई, ठाणे से दो आरोपी गिरफ्तार!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 21, 2025
CG News : फर्जी हस्ताक्षर कर पुस्तैनी जमीन का बटवारानामा दस्तावेज तैयार कर पीएम आवास योजना से पैसा लेकर मकान एवं दुकान बना डाला
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?