Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर और नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने विभिन्न कार्यों का किया शुभारंभ, नए झूले मिलने से बच्चों में दिखा गजब का उत्साह, फीता काटते ही दौड़ पड़े
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर और नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने विभिन्न कार्यों का किया शुभारंभ, नए झूले मिलने से बच्चों में दिखा गजब का उत्साह, फीता काटते ही दौड़ पड़े

Vijay Sinha
Last updated: 2025/01/14 at 7:39 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद – मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर और नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने नगर में विभिन्न कार्यों का पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने न्यू पुलिस लाइन कालोनी, आत्मानंद स्कूल, पुलिस थाना परिसर और नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों के खेलकूद और मनोरंजन के लिए लगाए गए विभिन्न प्रकार के झूले का शुभारंभ किया। इस दौरान न्यू पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा भी मौजूद थे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष में बने न्यू पुलिस लाइन में चबूतरा निर्माण की घोषणा की। वही शिशु मंदिर में पेवर ब्लॉक निर्माण, लैब सहित विभिन्न कार्यों के स्वीकृति की भी जानकारी उन्होंने दी।

इसके पहले भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि छात्र जीवन संघर्ष और प्रतियोगिता से परिपूर्ण होता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही यहां खेलकूद और मनोरंजन भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर में लगातार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। बच्चों के मनोरंजन के लिए संसाधन उपलब्ध होने पर उन्होंने सभी बच्चों को बधाई भी दी।

- Advertisement -
Ad image

नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि आज के समय में बच्चे शारीरिक खेलकूद से ज्यादा मोबाइल और वीडियो गेम में समय बिता रहे हैं। बच्चों में शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए उनका खेलकूद रुचि बढ़ाना जरूरी है। ऐसे में मनोरंजन के संसाधन उपलब्ध होने से बच्चों में खेलकूद के प्रति रुझान भी बढ़ेगा और मोबाइल आदि के प्रयोग से हुए दूरी भी बनाएंगे। उन्होंने आश्वासन भी किया कि खेल सामग्री के लिए जो भी सहयोग होगा वह करेंगे। इसके पहले नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके टेक ने कहा कि मनोरंजन के साधन उपलब्ध होने से बच्चों को खेलकूद की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सत्यप्रकाश मानिकपुरी, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, सागर मयाणी, अजय रोहरा, धनराज विश्वकर्मा, सभपति विष्णु मरकाम, पार्षद प्रतिभा पटेल, विमल साहू, इंजी अश्वनी वर्मा भी उपस्थित थे।

इधर जैसे ही अतिथियों ने फीता काटकर झूले का शुभारंभ किया बच्चे उत्साह के साथ झूला झूलने दौड़ पड़े। बच्चों ने एक-एक करके सभी प्रकार के झूले का आनंद लिया और नगर पालिका अध्यक्ष गफू मेमन को उनके इस सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में 33 पदों पर होगी भर्ती, सीएम साय की पहल पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में निकली नौकरी CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में 33 पदों पर होगी भर्ती, सीएम साय की पहल पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में निकली नौकरी
Next Article CG NEWS: प्रयागराज महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बना छत्तीसगढ़ पैवेलियन, कला, संस्कृति और इतिहास को जानने के लिए उमड़ रही है लोगों की भीड़

Latest News

Chandan Mishra murder case में बड़ा एक्शन; दो शूटर गिरफ्तार, एनकाउंटर में गोली लगने से हुए घायल 
Chandan Mishra murder case में बड़ा एक्शन; दो शूटर गिरफ्तार, एनकाउंटर में गोली लगने से हुए घायल 
क्राइम देश July 22, 2025
उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar के अचानक इस्तीफे ने मचाया सियासी तूफान, स्वास्थ्य कारण या कुछ और?
उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar के अचानक इस्तीफे ने मचाया सियासी तूफान, स्वास्थ्य कारण या कुछ और?
NATIONAL देश July 22, 2025
CG Weather Update : रायपुर में झमाझम बारिश, इन जिलों में गरज चमक के साथ बरसेंगे बदरा 
CG Weather Update : रायपुर में झमाझम बारिश, अगले चार दिनों तक इस जिलों होगी बारिश 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 22, 2025
CG CRIME : 75 लीटर कच्ची शराब और 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 
CG CRIME : 75 लीटर कच्ची शराब और 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?