Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कहा समय पर उपस्थिति और कर्तव्यों का निर्वहन करना जरुरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कहा समय पर उपस्थिति और कर्तव्यों का निर्वहन करना जरुरी

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/01/14 at 4:49 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कहा समय पर उपस्थिति और कर्तव्यों का निर्वहन करना जरुरी
CG NEWS : कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कहा समय पर उपस्थिति और कर्तव्यों का निर्वहन करना जरुरी
SHARE

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्यों की प्राथमिकता पर जोर देते हुए कहा कि समय पर उपस्थिति और कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर, कृषि विभाग और अन्य कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच भी की और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे समय पर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित हों और कार्यालयीन समय के दौरान अनिवार्य रूप से कार्य में व्यस्त रहें।

- Advertisement -
Ad image

इस मौके पर सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी भी उपस्थित थे। कलेक्टर छिकारा के निर्देशों के तहत एसडीएम चांपा नीरनिधि नंदेहा ने जल संसाधन विभाग, एसडीएम अकलतरा विक्रांत अंचल ने अकलतरा तहसील कार्यालय, और डिप्टी कलेक्टर सुमित बघेल ने शिक्षा विभाग सहित विभिन्न अन्य विभागों का निरीक्षण किया। सभी विभागों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए।

- Advertisement -

इसके साथ ही, जिले के जिला पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में राष्ट्रगान का आयोजन भी किया गया, जिससे कर्मचारियों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकजुटता की भावना को बढ़ावा मिला।

- Advertisement -

 

 

TAGGED: #Women and Child Development Department, cgnews, Collector Akash Chikkara, Executive Engineer, Janjgir-champa
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG VIDEO : फैक्ट्री में बच्चों से कराया जा रहा खतरनाक काम, वीडियो वायरल
Next Article CG NEWS : CM साय ने सड़क सुरक्षा सुरक्षा माह कार्यक्रम की सराहना की, हमेशा हेलमेट का उपयोग करने वाले प्रभास को किया सम्मानित CG NEWS : CM साय ने सड़क सुरक्षा सुरक्षा माह कार्यक्रम की सराहना की, हमेशा हेलमेट का उपयोग करने वाले प्रभास को किया सम्मानित

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?