Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh : OBC आरक्षण कटौती के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, भाजपा सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़बिलासपुर

Chhattisgarh : OBC आरक्षण कटौती के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, भाजपा सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/01/15 at 5:25 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Chhattisgarh : OBC आरक्षण कटौती के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, भाजपा सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
Chhattisgarh : OBC आरक्षण कटौती के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, भाजपा सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
SHARE

Chhattisgarh : बिलासपुर में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में ओबीसी और एससी-एसटी के आरक्षण में कटौती के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भाजपा पर 50 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण देने के वादे को पूरा न करने और झूठे आश्वासन देने का आरोप लगाया। सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हुए और पैदल रैली निकालते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस ग्राउंड पहुंचे। पुलिस ग्राउंड को अस्थाई जेल बनाया गया था, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप गिरफ्तारी दी। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें : CG BREAKING : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश को ED ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार ने ओबीसी और एससी-एसटी समुदायों के साथ अन्याय किया है और आरक्षण कटौती से उनका हक छीना जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने भाजपा नेताओं पर ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर सरकार गंभीर नहीं है। कांग्रेस भवन से निकली रैली में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और पुलिस ग्राउंड में पहुंचकर अपनी गिरफ्तारियां दीं। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विजय केशवानी,शहर अध्यक्ष विजय पाण्डे ,विधायक दिलीप लहरिया,महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी ने मौजूद रहे।

- Advertisement -

रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। सिविल लाइन थाना पहुंचने से पहले पुलिस ने पुलिस ग्राउंड के पास बैरिकेड्स लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे।

- Advertisement -

कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और आरक्षण विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष बताया है।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Video-2025-01-15-at-4.27.29-PM.mp4
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Video-2025-01-15-at-4.27.30-PM.mp4
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, Chhattisgarh, GRAND NEWS, OBC आरक्षण, OBC आरक्षण कटौती, कांग्रेस, ग्रैंड न्यूज़, भाजपा सरकार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT NEWS : मनाली से लौट रहे तीन दोस्तों की कार दुर्घनाग्रस्त, दो युवतियों की मौत, एक युवक की हालत गंभीर  CG ACCIDENT NEWS : मनाली से लौट रहे तीन दोस्तों की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवतियों की मौत, एक युवक की हालत गंभीर 
Next Article CG NEWS : ठंड में रेलवे की कार्रवाई से उजड़े झोपड़े, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से कई गरीब परिवार हुए बेसहारा CG NEWS : ठंड में रेलवे की कार्रवाई से उजड़े झोपड़े, अतिक्रमण हटाने से कई गरीब परिवार हुए बेसहारा

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?