Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कवासी लखमा की गिरफ्तारी, कांग्रेस ने एक दिवसीय जिला बंद का आयोजन, कार्यकर्ता कर रहे नारेबाजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : कवासी लखमा की गिरफ्तारी, कांग्रेस ने एक दिवसीय जिला बंद का आयोजन, कार्यकर्ता कर रहे नारेबाजी

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/01/16 at 12:01 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : कवासी लखमा की गिरफ्तारी, कांग्रेस ने एक दिवसीय जिला बंद का आयोजन, कार्यकर्ता कर रहे नारेबाजी
CG NEWS : कवासी लखमा की गिरफ्तारी, कांग्रेस ने एक दिवसीय जिला बंद का आयोजन, कार्यकर्ता कर रहे नारेबाजी
SHARE

सुकमा। CG NEWS : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर चर्चा का विषय बनी हुई है। शराब घोटाले में उनकी गिरफ्तारी के विरोध में सुकमा जिले में कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय बंद का आयोजन किया गया है, और इस बंद का असर जिला मुख्यालय में दिख रहा है। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

शराब घोटाले से सम्बन्ध

- Advertisement -
Ad image

यह घोटाला 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से संबंधित है, जिसे 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची जाने के रूप में उजागर किया गया था। इस घोटाले के कारण राज्य के राजस्व विभाग को भारी नुकसान हुआ था। आरोप है कि घोटाले में शामिल व्यक्तियों ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित PHSE कंपनी को होलोग्राम बनाने का टेंडर दिया, हालांकि यह कंपनी नियमों के मुताबिक पात्र नहीं थी। इसके एवज में कंपनी के मालिक से भारी कमीशन लिया गया था।

- Advertisement -

कवासी लखमा का नाम इस घोटाले में तब सामने आया, जब ईडी ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की और यह खुलासा हुआ कि लखमा को घोटाले से पीओसी (प्रोसीड ऑफ क्राइम) के रूप में हर महीने कमीशन मिलता था। इसके अलावा, लखमा के बेटे हरीश को भी आरोपी बनाया गया है, लेकिन उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

- Advertisement -
TAGGED: cg news, Congress organized, district bandh, KAWASI LAKHMA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल, OT में चल रही है सर्जरी CG NEWS : IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल, OT में चल रही है सर्जरी
Next Article Breaking News : रायपुर पुलिस की इंस्टा आईडी हैक, एलन मस्क के नाम से किया गया पोस्ट Breaking News : रायपुर पुलिस की इंस्टा आईडी हैक, एलन मस्क के नाम से किया गया पोस्ट

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?