Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट लगाकर चलायी बाईक, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, कहा – वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें अवश्य पालन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट लगाकर चलायी बाईक, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, कहा – वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें अवश्य पालन

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/01/16 at 6:52 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट लगाकर चलायी बाईक, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, कहा - वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें अवश्य पालन
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट लगाकर चलायी बाईक, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, कहा - वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें अवश्य पालन
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : प्रदेश में मनाये जा रहे 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलमेट लगाकर बाईक चलाते हुए प्रदेशवासियों को हेलमेट लगाने और यातायात के नियमों के नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री श्री साय ने आज राजधानी रायपुर के रोहणीपुरम गोल चौक पहॅुंचकर बाईक रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के साथ साथ चार पहिया वाहन चालकों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान श्री साय ने हरी झण्डी दिखाकर भव्य बाईक रैली को रवाना भी किया। रैली के दौरान स्वंयसेवी संस्थाओं ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने से होने वाले फायदों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

- Advertisement -
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट लगाकर चलायी बाईक, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, कहा - वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें अवश्य पालन
 

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि मनुष्य का जीवन अत्यंत अनमोल है। मनुष्य के अपने परिवार और समाज के प्रति दायित्व होते हैं, जिनका उनको निर्वहन करना होता है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने अपने परिवार के लिए अनमोल हैं जिसकी जगह कोई अन्य कभी नहीं ले सकता। इसलिए स्वयं को और अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाहन चलाते समय हम सभी को यातायात नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। दो पहिया वाहन चलाते समय सिर पर हेलमेट अवश्य ही पहनना चाहिए और कार चलाते समय सीट बेल्ट भी लगाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में हर वर्ष हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए इसे देश व राज्य की क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटनाएं यातायात के नियमों का पालन नहीं करने से होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा सीमित रफ्तार में वाहन चलाने से वाहन पर बेहतर नियंत्रण होने से दुर्घटना होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि कभी भी नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया ताकि अपने जीवन के साथ-साथ दूसरे लोगों का जीवन भी सुरक्षित रहें और पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन किया जा सके।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 31 जनवरी 2025 तक मनाया जा रहा है। इसके तहत रायपुर यातायात पुलिस द्वारा लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जरूरी नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। रोचक तरीके से सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा की थीम पर बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने इस पूरे अभियान के लिए अलग-अलग दिनों पर अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में वाहन चालकों, स्थानीय नागरिकां और छात्र-छात्राओं के पालकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह सहित पुलिस और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा “क्षितिजा” कार्यक्रम का आयोजन, छत्तीसगढ़ ने जीते कई पुरस्कार
Next Article CG Agniveer Recruitment 2025 : भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती के लिए 27 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन  CG Agniveer Recruitment 2025 : भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती के लिए 27 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन 

Latest News

CG 10th Board Result 2025 : माँ चंद्रहासिनी और नाथल दाई का मिला आशीर्वाद; मंदिर में प्रसाद बेचने वाले के बेटे को 10वीं बोर्ड में मिला चौथा स्थान!
CG 10th Board Result 2025 : माँ चंद्रहासिनी और नाथल दाई का मिला आशीर्वाद; मंदिर में प्रसाद बेचने वाले के बेटे को 10वीं बोर्ड में मिला चौथा स्थान!
छत्तीसगढ़ सक्ती May 9, 2025
पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्य रात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों किए हमले, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Operation Sindoor : पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने मध्य रात्रि पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों किए हमले, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
NATIONAL देश May 9, 2025
Chhattisgarh : बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी : CM विष्णुदेव साय ने PM मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार 
Chhattisgarh : बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी : CM विष्णुदेव साय ने PM मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार 
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Aaj Ka Rashifal 09 May 2025: आज इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें 
Aaj Ka Rashifal 09 May 2025: आज इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें 
धर्म राशिफल May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?