Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने की बड़ी घोषणा, भूमिहीन श्रमिकों को 10-10 हजार रुपए मिलेंगे सालाना, पीएम मोदी की एक और गारंटी पूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने की बड़ी घोषणा, भूमिहीन श्रमिकों को 10-10 हजार रुपए मिलेंगे सालाना, पीएम मोदी की एक और गारंटी पूरी

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/01/19 at 7:41 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
Raipur News: आज निर्धन दिव्यांगों के विवाह समारोह में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
Raipur News: आज निर्धन दिव्यांगों के विवाह समारोह में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
SHARE

रायपुर। CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी जी की एक और गारण्टी को पूरी करने की घोषणा की है। राज्य के ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को अब 10-10 हजार रूपए की राशि सालाना प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय सक्ती में आयोजित कार्यक्रम में आज ये घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के 5 लाख 62 हजार श्रमिकों को फायदा मिलेगा।

 

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सक्ती जिले के दमऊदरहा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज लगभग 170 करोड़ रुपए के विकास कार्यों से सक्ती जिले के विकास को नई गति मिलेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह बंधन में बंधे 15 जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह शुभ अवसर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का भी है। 144 साल बाद यह शुभ संयोग बना है। सनातन धर्म की इस महान परंपरा का पुण्य लाभ लेने का यह अच्छा अवसर है। हमारे छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्री भी इसका लाभ उठायें, इसके लिए हमारी सरकार ने मेलास्थल में साढ़े चार एकड़ क्षेत्र में विशेष व्यवस्था की है। हमारे प्रदेश से जो श्रद्धालु वहां जा रहे हैं, वहां उनके लिए ठहरने और भोजन का भी इंतजाम है। प्रयागराज में छत्तीसगढ़ पैवेलियन में हमने अपनी छत्तीसगढ़ी संस्कृति को विशिष्ट रूप से दिखाया है जो लोगों को काफी भा रहा है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रहे हैं। पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई है। पहले चरण में 8.47 लाख आवास निर्माण को स्वीकृति मिली थी। इनमें से कई हितग्राही अपने आवास में गृह प्रवेश कर रहे है। बीते दिनों केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दुर्ग के नगपुरा आए थे जहां उन्होंने 3.5 लाख अतिरिक्त आवास की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही आवास प्लस के सर्वे का काम भी शुरू कर दिया गया है। पीएम आवास के लिए पात्रता का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब जिनके पास दो पहिया वाहन है, 2.5 एकड़ सिंचित भूमि अथवा 5 एकड़ असिचिंत भूमि, 15 हजार तक की मासिक आमदनी है, वे भी आवास हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवास स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाने ऑनलाइन ऐप लॉन्च किया गया है। इससे किसी भी व्यक्ति द्वारा घर बैठे ही आवेदन किया जा सकेगा।

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जिन विकास कार्यों की राह देख रही थी, उसे हम आज पूरी तेजी से पूरा करने का काम कर रहे हैं। जनता का पैसा जनता के कामों में लग रहा है। सक्ती जिले में 6 नगरीय निकायों के लिए बीते एक साल में 77 करोड़ रुपए दिए गए। 31 सौ रूपये में धान खरीदी हो रही, महतारी वंदन का पैसा हर महीने मिल रहा है, आवास का निर्माण तेजी से हो रहा है, इससे ग्रामीण विकास को नई रफ्तार मिली है। कार्यक्रम को सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक रामकुमार यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

TAGGED: cg news, Cm sai, sakti
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal : आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, तो इनके लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण, जानें मेष से मीन तक का राशिफल
Next Article RAIPUR CRIME NEWS : कमल विहार में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार  RAIPUR CRIME NEWS : कमल विहार में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार 

Latest News

CG NEWS: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगवाने पर अब सख्ती, परिवहन विभाग ने ऐसे 50 मामलों में कार्रवाई की
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 10, 2025
CG NEWS: “उड़ता पंजाब” ना बन जाए कोरबा! बढ़ते नशे पर विहिप-बजरंग दल का अल्टीमेटम, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 10, 2025
Udaipur Files: दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज़ पर लगाई रोक, CBFC सर्टिफिकेशन पर पुनर्विचार की मांग
bollywood Grand News कानून मनोरंजन July 10, 2025
CG NEWS: दुर्ग में जलभराव से हाहाकार, विधायक-बीएसपी टीम की संयुक्त सफाई मुहिम से सुधरे हालात
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?