Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: DURG NEWS : नगरीय निकाय चुनाव 2025: दुर्ग में दिलचस्प हुआ महापौर पद का चुनाव, भाजपा – कांग्रेस से ये नाम माने जा रहे प्रबल दावेदार, यहां समझिए पूरा गणित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दुर्ग

DURG NEWS : नगरीय निकाय चुनाव 2025: दुर्ग में दिलचस्प हुआ महापौर पद का चुनाव, भाजपा – कांग्रेस से ये नाम माने जा रहे प्रबल दावेदार, यहां समझिए पूरा गणित

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/01/19 at 4:49 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
DURG NEWS : नगरीय निकाय चुनाव 2025: दुर्ग में दिलचस्प हुआ महापौर पद का चुनाव, कांग्रेस-भाजपा से ये नाम माने जा रहे प्रबल दावेदार, यहां समझिए पूरा गणित
DURG NEWS : नगरीय निकाय चुनाव 2025: दुर्ग में दिलचस्प हुआ महापौर पद का चुनाव, कांग्रेस-भाजपा से ये नाम माने जा रहे प्रबल दावेदार, यहां समझिए पूरा गणित
SHARE

DURG NEWS : दुर्ग महापौर का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों में प्रत्याशी चयन को लेकर अंदरूनी तौर पर मंथन शुरू हो गया है। दोनों पार्टियों में ओबीसी महिलाओं में नए पुराने चेहरों को मिलाकर देखा जाए तो गिने चुने चेहरे ही सामने आ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी वर्ग के सबसे बड़ी संख्या वाले साहू समाज में महापौर प्रत्याशी के लिए संभावनाएं तलाश रही है। इसका एक अहम कारण यह भी है कि भाजपा संगठन में दुर्ग जिले में सांसद और एक विधायक कुर्मी समाज से हैं यादव समाज से भी विधायक हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा दबाव है कि वो जिले में उपेक्षित साहू समाज से प्रत्याशी बनाएं।

- Advertisement -
Ad image

वहीं कांग्रेस पार्टी में ऐसी कोई प्रभावशाली नेत्री नहीं है, जो साहू समाज से ताल्लुक रखती हो वैसे भी लोकसभा में साहू समाज का प्रत्याशी देने के बावजूद कांग्रेस को अपेक्षाकृत समर्थन साहू समाज का नहीं मिल सका इसीलिए कांग्रेस पार्टी साहू समाज से निराश दिखती है, चूँकि साहू समाज का झुकाव स्पष्ट रूप से भाजपा की तरफ हमेशा से रहा है, ऐसे में कांग्रेस कुर्मी और यादव समाज में संभावनाएं तलाश रही है।

- Advertisement -

साहू समाज से जुड़ी प्रभावशाली नेत्रियों में भाजपा की संभावित प्रत्याशियों में डॉ. भारती साहू का नाम तेजी से सामने आ रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाली डॉ. भारती साहू समाज सेवा के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। पीएचडी की उच्च स्तरीय डिग्री लेकर शिक्षाविद के रूप में कॉलेज संचालिका होने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता के अभियानों का लंबा अनुभव उनके पास है और साहू समाज में महिला प्रकोष्ठ की संभाग अध्यक्ष के रूप में समाज में मजबूत आधार भी है। जिला और प्रदेश साहू संघ के भी कई पदाधिकारी उनके पक्ष में बात कर रहे हैं। अन्य साहू समाज वाले दावेदारों में प्रत्याशी सविता पोषण साहू है, लेकिन सविता पोषण साहू ने वार्ड पार्षद के लिए भी दावेदारी की है। भाजपा से जुड़ी शहर की समाज सेविका और चिकित्सक डॉ. गनेशिया देवी साहू तथा पूर्व सांसद सरोज पांडे के निज सहायक रहे दौलत साहू की पत्नी चंपा साहू ने भी भाजपा से महापौर के लिए दावा किया है।

- Advertisement -

कांग्रेस पार्टी में कुर्मी समाज से पूर्व महापौर आर एन वर्मा की पत्नी एमआईसी मेम्बर सत्यवती वर्मा मजबूत दावेदार है वही दूसरे नंबर पर इसी समाज से शहर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रही कल्पना देशमुख का नाम लिया जा रहा है तो तीसरे नंबर पर रामकली यादव का नाम उभर रहा है।

आम आदमी पार्टी शहर में सक्रिय जरूर है लेकिन उसकी ओर से कोई भी गंभीर प्रत्याशी जो चुनौती दे सके सामने नहीं आ पाया है।

बहरहाल दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रमुख नेता दुर्ग महापौर सीट पर कब्जा जमाने के लिए सामाजिक समीकरण के आधार पर अलग-अलग स्तरों पर प्रत्याशियों की छानबीन भी कर रहे हैं। वैसे इसमें कोई संदेह नहीं है कि सामाजिक समीकरण के आधार पर प्रत्याशी चुना जाना जीत का आधार बन सकता है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, Durg News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, नगरीय निकाय चुनाव 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जिला पंचायत सदस्य पद के लिए शैल साहू प्रबल दावेदार, युवाओं और महिलाओं की बनी पहली पसंद CG NEWS : जिला पंचायत सदस्य पद के लिए शैल साहू प्रबल दावेदार, युवाओं और महिलाओं की बनी पहली पसंद
Next Article Mahakumbh 2025 : प्रयागराज मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी  Mahakumbh 2025 : प्रयागराज मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी 

Latest News

CG Weather Update : रायपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश, इन 33 जिलों में चेतावनी जारी 
CG Weather Update : रायपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश, इन 33 जिलों में चेतावनी जारी 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 6, 2025
CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर 1 की मौत, 2 गंभीर
CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर 1 की मौत, 2 गंभीर
कोरबा छत्तीसगढ़ July 6, 2025
CG Govt Jobs 2025 : युवाओं के लिए सुनहरा मौका; रिक्त पीएलव्ही के 10 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते है अप्लाई
CG Govt Jobs 2025 : युवाओं के लिए सुनहरा मौका; रिक्त पीएलव्ही के 10 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते है अप्लाई
छत्तीसगढ़ July 6, 2025
Ramayana Full Cast: रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ में 20 दमदार सितारें, देखें किसने कौन सा रोल निभाया
bollywood Grand News मनोरंजन July 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?