Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG: GST ऑफिसर के बेटे ने की 36 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने नागपुर में घर से आरोपी को किया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़दुर्ग

CG: GST ऑफिसर के बेटे ने की 36 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने नागपुर में घर से आरोपी को किया गिरफ्तार

Aarti Beniya
Last updated: 2025/01/20 at 3:44 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
CG: GST ऑफिसर के बेटे ने की 36 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने नागपुर में घर से आरोपी को किया गिरफ्तार
CG: GST ऑफिसर के बेटे ने की 36 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने नागपुर में घर से आरोपी को किया गिरफ्तार
SHARE

 

- Advertisement -

भिलाई | CG: दुर्ग पुलिस ने बिटक्वाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में नागपुर में पदस्थ सेंट्रल जीएसटी ऑफिसर के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुर्ग निवासी और बीआईटी कॉलेज दुर्ग की अपनी सीनियर से 36 लाख रुपए की ठगी की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

स्मृति नगर जुनवानी निवासी वैष्णवी नायर ने सुपेला थाने में 16 अगस्त 2024 को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। वैष्णवी ने बताया कि वो साल 2016 में बीआईटी दुर्ग में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान उसके जूनियर तनमय विनोद कोहड़ (28 साल) निवासी न्यू वसुंधरा सोसायटी बेल तरोरी रोड नागपुर से हुई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वैष्णवी इंजीनियरिंग करने के बाद आईटी कंपनी पुणे में जॉब करने लगी। 2019 में अचानक एक दिन तनमय का फोन आया। उसने वैष्णवी से कहा कि उसने इंजीनियरिंग पूरी कर ली है। डिग्री लेने आया है। उनके ऑफिस में कोई जॉब है क्या। इस पर वैष्णवी ने कहा जॉब होगी तो उसे बताएगी।

फोन पर बात करते करते ही तनमय ने वैष्णवी से कहा कि एक बिटक्वाइन आनलाइन ट्रेडिंग का गेम है। उसमें अच्छा रिटर्न मिलता है। उसने वैष्णवी से लगातार फोन पर बात करते करते 7800 रुपए लेकर उसमें इनवेस्ट करा दिए। कुछ दिन बाद उसने रिटर्न के रूप में वैष्णवी को 6500 रुपए का प्रॉफिट दिया। वैष्णवी इससे उसके बातों में आ गई।

बड़े रिटर्न का लालच देकर ठगे 36 लाख
तनमय ने वैष्णवी से कहा कि इसमें बड़ा इनवेस्ट करोगे तो काफी बड़ा फायदा होगा। पैसा रिटर्न की वो गारंटी लेता है। वैष्णवी उसकी बातों में आ गई और उसके खाते में 10 अगस्त 2020 से लेकर 28 अप्रैल 2022 के बीच तीन अलग अलग ट्रांजेक्शन 73051 रुपए, 510362 और 3031299 रुपए डाल दिए। जब वैष्णवी ने अपना रिटर्न मांगा तो तनमय उन्हें घुमाने लगा। बाद में उसने सुपेला थने में केस किया।

नागपुर से पकड़कर लाई पुलिस स्मृति नगर और क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम तनमय को पकड़ने के लिए नागपुर गई थी। पुलिस की टीम उसके लोकेशन को ट्रैस कर उसके न्यू वसुंधरा सोसायटी बेल तरोरी रोड नागपुर पहुंची और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर दुर्ग लाई।

पिता नागपुर सीजीएसटी में हैं अधिकारी
तनमय के पिता विनोद कोहड़ सेंट्रल जीएसटी डिपार्टमेंट में स्टेटिक्स डिपार्टमेंट में सुप्रीटेंडेंट हैं। वो इससे पहले भोपाल, रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, दुर्ग, जगदलपुर, भांटापारा, बिलासपुर में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ थे। प्रमोशन पाकर सुप्रीटेंडेंट बनने के बाद कुछ समय रायपुर फिर उसके बाद से नागपुर, कस्टम में गए और वर्तमान में नागपुर में पदस्थ हैं।

TAGGED: Bhilai news, cg, CG: GST ऑफिसर के बेटे ने की 36 लाख की ठगी, Durg News, Durg Police, GST officer's son cheated, NAGPUR NEWS, दुर्ग पुलिस ने नागपुर में घर से आरोपी को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING NEWS : छग में आचार संहिता लागू : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 11 फरवरी को मतदान होगा, 15 को मतगणना, जानिए पूरी डिटेल  CG BREAKING NEWS : छग में आचार संहिता लागू : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, शहरी क्षेत्र में 11 फरवरी को मतदान, 15 को मतगणना, जानिए पूरी डिटेल 
Next Article Kolkata rape-murder case : कोलकाता रेप-मर्डर केस में आरोपी संजय रॉय को हुई उम्रकैद की सजा Kolkata rape-murder case : कोलकाता रेप-मर्डर केस में आरोपी संजय रॉय को हुई उम्रकैद की सजा

Latest News

IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
Breaking News Cricket Exclusive Grand News खेल देश June 3, 2025
CG NEWS: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 09 वाहन जब्त बकली एवं राजिम क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 3, 2025
Reliance Infrastructure:अनिल अंबानी की कंपनी गोला-बारूद बनाने के लिए स्थापित होगी नई इकाई, सरकार से मिल सकता है करोड़ का ऑर्डर 
Business Exclusive Grand News Mumbai NATIONAL अंतराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ देश महाराष्ट्र June 3, 2025
Aadhaar Card: AI से सावधान आपका आधार कार्ड नकली है या असली ? घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ऐसे करें चेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान  
Exclusive Featured Grand News Technology क्राइम छत्तीसगढ़ देश रोचक खबरें June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?