Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : प्रांताध्यक्ष के तबादले का विरोध, राजस्व पटवारी संघ ने शुरू किया अनिश्चितकालीन हड़ताल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS : प्रांताध्यक्ष के तबादले का विरोध, राजस्व पटवारी संघ ने शुरू किया अनिश्चितकालीन हड़ताल

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/01/22 at 12:54 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : प्रांताध्यक्ष के तबादले का विरोध, राजस्व पटवारी संघ ने शुरू किया अनिश्चितकालीन हड़ताल
CG NEWS : प्रांताध्यक्ष के तबादले का विरोध, राजस्व पटवारी संघ ने शुरू किया अनिश्चितकालीन हड़ताल
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायगढ़। CG NEWS : रायगढ़ तहसील में पदस्थ पटवारियों ने उनके प्रांताध्यक्ष का बिना किसी सूचना के तबादला करने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया। इस मामले की भनक लगते ही पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के राजस्व पटवारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। यह हड़ताल प्रदेशव्यापी माना जा रहा है, और इसके लिए मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन भेजे जाने की बात कही जा रही है।

- Advertisement -

राजस्व पटवारी संघ ने 16 दिसंबर 2024 से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू किया था, जिसके बाद प्रशासन ने संघ की जायज मांगों की अनदेखी करते हुए पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप का सोमवार को रायगढ़ तहसील से स्थानांतरण कर दिया। पटवारी संघ का आरोप है कि दबाव पूर्ण हड़ताल समाप्त कराने से विफल होने पर प्रांताध्यक्ष का तबादला करना दुर्भावना से प्रेरित था। कश्यप के स्थानांतरण के विरोध में रायगढ़ जिले के सभी पटवारियों ने एकजुट होकर तहसील कार्यालय में ही दोपहर 1 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया । पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप ने कहा कि शासन हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। जब तक हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं होगी, हम हड़ताल जारी रखेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि हड़ताल के चलते आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पटवारी कार्यालयों में कोई कार्यवाही नहीं हो सकेगी। राजस्व पटवारी संघ के इस कदम से सरकारी कामकाज प्रभावित हो सकता है, जिससे नागरिकों को कृषि भूमि, संपत्ति या अन्य सरकारी दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं का समाधान पाने में कठिनाई हो सकती है। संघ के नेताओं ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन उनकी मांगों को नजरअंदाज करता है, तो हड़ताल को और विस्तारित किया जा सकता है। उधर, प्रशासन ने इस हड़ताल को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : मुठभेड़ में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर, जानिए हेल्थ अपडेट  CG BREAKING : मुठभेड़ में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर, जानिए हेल्थ अपडेट 
Next Article RAIPUR NEWS : कृषि विश्वविद्यालय के 39वें स्थापना दिवस पर कृषि मंत्री ने की सराहना, बोले- किसानों के विकास में कृषि विश्वविद्यालय का बड़ा योगदान RAIPUR NEWS : कृषि विश्वविद्यालय के 39वें स्थापना दिवस पर कृषि मंत्री ने की सराहना, बोले- किसानों के विकास में कृषि विश्वविद्यालय का बड़ा योगदान

Latest News

Chhattisgarh : राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर, अब 7 जुलाई तक ले सकेंगे 3 महीने का राशन 
Chhattisgarh : राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर, अब 7 जुलाई तक ले सकेंगे 3 महीने का राशन 
छत्तीसगढ़ July 1, 2025
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार इनोवा घर में घुसी, महिला की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम 
CG ACCIDENT : बेकाबू इनोवा कार घर में घुसी, महिला की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम 
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ July 1, 2025
CG : मंडी में खाद-बीज नहीं मिलने से किसान परेशान, पैसे मांगने का लगाया आरोप 
CG : मंडी में खाद-बीज नहीं मिलने से किसान परेशान, पैसे मांगने का लगाया आरोप 
Manendragarh - chirmiri - bharatpur छत्तीसगढ़ July 1, 2025
डॉ. डे पर गरियाबंद में लोग कहते हैं — आज डॉ. चौहान डे है, ऐसे मसीहा की वजह से जिंदा है हर बीमार दिल की उम्मीद,यहाँ लोग दवा नहीं, बस सुनने आते हैं — “छोटे जा यार, कुछ नहीं होगा!”
Grand News July 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?