Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Accident : चाचा की सगाई में खेलते-खेलते खौलते तेल की कढ़ाई में गिरा 2 साल का मासूम, हुई दर्दनाक मौत 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
भोपालमध्य प्रदेश

Accident : चाचा की सगाई में खेलते-खेलते खौलते तेल की कढ़ाई में गिरा 2 साल का मासूम, हुई दर्दनाक मौत 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/01/22 at 4:44 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE
 डेस्क। Accident : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खुशियों के घर में अचानक हुई एक घटना ने सभी के खिले चेहरे उदास कर दिए। दरअसल चाचा की सगाई के बाद 2 साल का मासूम खेलते-खेलते गर्म तेल की कढ़ाई में जा गिरा। परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

खेल-खेल में हुई मौत

ये पूरा मामला राजधानी भोपाल(Bhopal Tragic Accident) के निशातपुरा इलाके का बताया जा रहा है। एएसआई सुखबीर यादव के मुताबिक, शहर में रहने वाले एक परिवार के यहां सोमवार को सगाई कार्यक्रम के बाद दर्दनाक हादसा हो गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान 2 साल का मासूम खेलते-खेलते गर्म तेल की कढ़ाई के पास पहुंच गया। बच्चे के पिता ने जैसे ही उसे देखा दौड़कर फौरन उसके पास पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मासूम उस कढ़ाई में गिर चुका था।

खौफनाक नजारा देख चारो तरफ चीख-पुकार मच गई। परिजन तत्काल बच्चे को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा था। मंगलवार को बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का शरीर 50 प्रतिशत से ज्यादा जल चुका था, जिस वजह से उसकी जान नहीं बच सकी।

जांच कर रही पुलिस

अस्पताल से मामले की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची। मासूम का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है। वहीं मासूम के परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

TAGGED: # latest news, ACCIDENT, Bhopal news, MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG : सरकंडा पुलिस ने गांजा तस्करी के फरार आरोपी विनोद वर्मा को किया गिरफ्तार CG : सरकंडा पुलिस ने गांजा तस्करी के फरार आरोपी विनोद वर्मा को किया गिरफ्तार
Next Article CG : तालाब में तैरते हुए अधेड़ लापता, किनारे पर मिले कपड़े, मगरमछ के हमले की आशंका CG : तालाब में तैरते हुए अधेड़ लापता, किनारे पर मिले कपड़े, मगरमछ के हमले की आशंका

Latest News

CG : कोयला के अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त
Manendragarh - chirmiri - bharatpur छत्तीसगढ़ May 30, 2025
COVID-19 : देश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र में मिले 84 नए मामले
NATIONAL देश May 30, 2025
Bollywood News: 23 साल की हीरोइन ने पहली ही फिल्म से मचाया धमाल, टीजर रिलीज होते ही फैंस बोले वाह! बहुत अच्छा! क्या बात क्या बात
bollywood Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन May 30, 2025
IPL 2025 MI vs GT Live Score: करो या मरो के मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को दिया 229 रनों का लक्ष्य, रोहित ने जड़ा अर्धशतक
Cricket खेल May 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?