Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अध्यक्ष पद की जंग में भाजपा का पलड़ा भारी, 15 उम्मीदवारों ने ठोकी दावेदारी; पार्षद पद की दौड़ में कांग्रेस ने मारी बाजी, भाजपा से 5 कदम आगे!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

अध्यक्ष पद की जंग में भाजपा का पलड़ा भारी, 15 उम्मीदवारों ने ठोकी दावेदारी; पार्षद पद की दौड़ में कांग्रेस ने मारी बाजी, भाजपा से 5 कदम आगे!

Vijay Sinha
Last updated: 2025/01/22 at 7:18 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद: आगामी नगरीय निकाय चुनावों ने भाजपा और कांग्रेस के भीतर राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इन चुनावों में अध्यक्ष और पार्षद पदों को लेकर दिलचस्प समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा में उत्साह अधिक दिखा, जहां चार उम्मीदवारों ने कांग्रेस से ज्यादा आवेदन दाखिल किए हैं। हालांकि, पार्षद पद पर कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ते हुए 50 आवेदन प्राप्त किए, जबकि भाजपा को 45 आवेदन मिले।

Contents
नामांकन प्रक्रिया का पहला दिन: सन्नाटा लेकिन उत्सुकता बरकरारअध्यक्ष पद पर भाजपा में कड़ी प्रतिस्पर्धा, कांग्रेस सतर्कपार्षद पद पर कांग्रेस की बढ़त, भाजपा में उम्मीदें बरकरारआलाकमान पर टिक गईं निगाहेंराजनीतिक माहौल गर्माने की तैयारी

नामांकन प्रक्रिया का पहला दिन: सन्नाटा लेकिन उत्सुकता बरकरार

आज से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन किसी भी दल के सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया।वही माना जा रहा है कि दोनों पार्टियां अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने और आलाकमान से हरी झंडी का इंतजार कर रही हैं।

- Advertisement -
Ad image

अध्यक्ष पद पर भाजपा में कड़ी प्रतिस्पर्धा, कांग्रेस सतर्क

भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए चार अधिक दावेदारों का सामने आए है सूत्रो का कहना है कि पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा तेज है और हर उम्मीदवार अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटा है। दूसरी ओर, कांग्रेस इस बार अध्यक्ष पद के लिए बेहद सतर्क दिखाई दे रही है।

- Advertisement -

पार्षद पद पर कांग्रेस की बढ़त, भाजपा में उम्मीदें बरकरार

कांग्रेस को पार्षद पद के लिए 50 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे साफ है कि पार्टी इस स्तर पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। भाजपा, हालांकि, पार्षद पद के लिए 45 नामांकन के साथ उत्साहित है और इसे एक कड़ी टक्कर के रूप में देख रही है।

- Advertisement -

आलाकमान पर टिक गईं निगाहें

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दोनों पार्टियों का शीर्ष नेतृत्व किसे मौका देता है। आलाकमान की पसंद न केवल संगठन के भीतर संतुलन बनाएगी, बल्कि चुनावी समीकरणों को भी नई दिशा देगी। आगामी दिनों में यह देखना रोचक होगा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान क्या नए समीकरण बनते हैं और कौन-कौन प्रमुख चेहरे उभरते हैं।

राजनीतिक माहौल गर्माने की तैयारी

चुनावों के मद्देनजर दोनों दलों के कार्यकर्ता और नेता जोश में हैं। अंदरखाने रणनीतियां बन रही हैं, समर्थकों का समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो चुकी है। चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरमा रहा है, और आगामी कुछ दिनों में राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है।

इस बार के चुनाव न केवल दोनों दलों की आंतरिक स्थिति को उजागर करेंगे, बल्कि आगामी स्थानीय और राज्य स्तरीय चुनावों की दिशा भी तय करेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : माँ कन्हाई परमेश्वरी सेवा समिति का वार्षिक पंचाग विमोचन
Next Article RAIPUR NEWS : दो दिन मांस-मटन की बिक्री पर रोक, नगर निगम ने जारी किया आदेश

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?