Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GRAND NEWS : जज्बे की मिसाल: दृष्टि बाधित छात्रों ने ऑल इंडिया पैरा आर्म-रेसलिंग कप में जीते 14 मेडल, गरियाबंद के दिव्यांग बच्चों ने ग्वालियर में रचा इतिहास, बनीं सफलता की नई कहानियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
गरियाबंदछत्तीसगढ़

GRAND NEWS : जज्बे की मिसाल: दृष्टि बाधित छात्रों ने ऑल इंडिया पैरा आर्म-रेसलिंग कप में जीते 14 मेडल, गरियाबंद के दिव्यांग बच्चों ने ग्वालियर में रचा इतिहास, बनीं सफलता की नई कहानियां

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/01/23 at 8:19 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
GRAND NEWS : जज्बे की मिसाल: दृष्टि बाधित छात्रों ने ऑल इंडिया पैरा आर्म-रेसलिंग कप में जीते 14 मेडल, गरियाबंद के दिव्यांग बच्चों ने ग्वालियर में रचा इतिहास, बनीं सफलता की नई कहानियां
GRAND NEWS : जज्बे की मिसाल: दृष्टि बाधित छात्रों ने ऑल इंडिया पैरा आर्म-रेसलिंग कप में जीते 14 मेडल, गरियाबंद के दिव्यांग बच्चों ने ग्वालियर में रचा इतिहास, बनीं सफलता की नई कहानियां
SHARE
गरियाबंद। GRAND NEWS : जिले के दृष्टि बाधित छात्रों ने ग्वालियर में आयोजित ऑल इंडिया पाफी पैरा आर्म-रेसलिंग कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मेडल अपने नाम किए। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की। कलेक्टर ने छात्रों को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मेहनत कर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी.पी. ठाकुर, संस्था प्रमुख रामगुलाल सिन्हा, सक्षम स्कूल की प्रधान पाठक उमेश्वरी साहू और संस्था के सदस्य कोमल भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन और सफलता की कहानी
यह प्रतियोगिता ग्वालियर आर्म-रेसलिंग वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में 18 और 19 जनवरी को आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का शुभारंभ पैरा पाफी की प्रेसीडेंट प्रीति झंगियानी और जनरल सेक्रेटरी डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने किया। गरियाबंद जिले के सक्षम दिव्यांग आवासीय विद्यालय, राजिम के छात्रों ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मेडल विजेताओं की सूची:
1.भीष्म नारायण
•अंडर 55 किलो जूनियर कैटेगरी: गोल्ड मेडल
•अंडर 60 किलो राइट हैंड जूनियर कैटेगरी: गोल्ड मेडल
•अंडर 60 किलो लेफ्ट हैंड जूनियर कैटेगरी: गोल्ड मेडल
2.रामशरण
•अंडर 70 किलो लेफ्ट हैंड: ब्रॉन्ज मेडल
•अंडर 60 किलो लेफ्ट हैंड: गोल्ड मेडल
•अंडर 65 किलो जूनियर कैटेगरी: गोल्ड मेडल
3.हरित लोहार
•अंडर 50 किलो जूनियर कैटेगरी: सिल्वर मेडल
•अंडर 60 किलो लेफ्ट हैंड: सिल्वर मेडल
•राइट हैंड: गोल्ड मेडल
•अन्य: सिल्वर मेडल
4.एमुनिया निषाद
•अंडर 60 किलो लेफ्ट हैंड: ब्रॉन्ज मेडल
•अंडर 50 किलो जूनियर लेफ्ट हैंड: ब्रॉन्ज मेडल
•राइट हैंड: सिल्वर मेडल
•अन्य: ब्रॉन्ज मेडल
गरियाबंद के छात्रों की सफलता पर गर्व
छात्रों की इस सफलता से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। कलेक्टर ने बच्चों की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने जिले को गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में बच्चों की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि शारीरिक चुनौतियों के बावजूद अगर लगन और आत्मविश्वास हो, तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।
अधिकारियों ने बच्चों की प्रतिभा को और निखारने के लिए उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह सफलता न केवल गरियाबंद जिले के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक प्रेरणा है।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : CG BREAKING: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर नियुक्त
Next Article CG NEWS : जैतूसाव मठ अपने सामाजिक और आध्यात्मिक कार्य निरंतर पूरा करते आ रहा है: राजेश्री महन्त  CG NEWS : जैतूसाव मठ अपने सामाजिक और आध्यात्मिक कार्य निरंतर पूरा करते आ रहा है: राजेश्री महन्त 

Latest News

Congress News : “कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव — तेलंगाना कांग्रेस के नए उपाध्यक्ष और महासचिवों की नियुक्ति”
Grand News देश June 9, 2025
CG News : संकरीवासियों ने शराब की अवैध बिक्री व पशु चराई को लेकर की शिकायत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG NEWS: एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे को पुलिस महकमे और नप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 9, 2025
Big Breaking: पत्रकारों पर हमले के बाद प्रशासन का एक्शन मोड: 4 आरोपी गिरफ्तार, दो चैन माउंटेन और दो हाईवा जप्त
Breaking News Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?