Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : छ्ग प्रदेश टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, डेविस कप में भारतीय टीम के मैनेजर नियुक्त, AITA ने दी शुभकामनायें 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

BIG NEWS : छ्ग प्रदेश टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, डेविस कप में भारतीय टीम के मैनेजर नियुक्त, AITA ने दी शुभकामनायें 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/01/26 at 1:14 AM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

दिल्ली। BIG NEWS : छ्ग प्रदेश टेनिस संघ के लिये एक और गौरव का क्षण आया जब प्रदेश टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को डेविस कप में भारतीय टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। भारतीय टेनिस महासंघ ने श्री होरा को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनको एवं भारतीय टीम को जीत की शुभकामनायें दी। छत्तीसगढ़ से गुरुचरण सिंह होरा को भारतीय डेविस कप टीम का मैनेजर चुना जाना पुरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि डेविस कप टाई मे भारत का मुकाबला टोगो गणराज्य के साथ दिल्ली मे 1 और 2 फरवरी को खेला जाएगा, भारतीय टीम की ओर से करण सिंह, रामकुमार रामानाथन, एन श्रीराम बालाजी, ससीकुमार मुकुंद, रित्विक बोलिपाल्ली टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे, टीम के नॉन प्लेइंग केप्टेन रोहित राजपाल है।

- Advertisement -

- Advertisement -

इससे पूर्व भी साउथ अफ्रीका के डरबन में आयोजित ब्रिक्स गेम्स (BRICS Games) में भारतीय टेनिस टीम के मैनेजर गुरुचरण सिंह होरा के नेतृत्व में पहली बार टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। छग टेनिस के समस्त पदाधिकारियों ने श्री होरा की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भारतीय टेनिस टीम को जीत के लिये शुभकामनायें प्रदान की।

 

जानिए श्री होरा की उपलब्धियां

छत्तीसगढ़ राज्य में खेल संगठनों से जुड़कर खेलों में रुचि रखने और अपना करियर बनाने वाले बच्चों की मदद करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य किया।

छ.ग. टेनिस एसोसिएशन महासचिव – छत्तीसगढ़ का पहला अंतरास्ट्रीय टेनिस अकादमी बनवाने में अपना पूरा योगदान दिया। जहां खिलाड़ी अपने खेल में सुधार लाने के लिए प्रशिक्षण लेंगे।

AITA में सदस्य – अखिल भारतीय टेनिस संघ के प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

ब्रिक्स गेम्स 2023 – दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आयोजित ब्रिक्स गेम्स 2023 में पुरे भारत देश से उन्हें भारतीय टीम के प्रबंधक के रूप में चुना गया था, जिसका उन्होंने शानदार प्रतिनिधित्व किया था। ब्रिक्स गेम्स में भारतीय टीम के मैनेजर के रूप में श्री होरा के नेतृत्व में पहली बार टेनिस टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

खेल एवं युवक कल्याण विभाग – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए सलाहकार समिति में नामांकित किया गया।

छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ – छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ में महासचिव पद पर सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दी और ओलम्पिक संघ में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ने में मत्वपूर्ण योगदान दिया।

शतरंज ओलिंपियाड – भारत में पहली बार आयोजित 44वीं शतरंज ओलिंपियाड के लिए छग शतरंज संघ के मुख्य संरक्षक श्री होरा को आफिसियल नियुक्त किया गया था।

छत्तीसगढ़ शतरंज संघ – श्री होरा 1994 से 2015 तक छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के महासचिव रहे, वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ संरक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे है। 2002 में भारत की शतरंज टीम के मैनेजर के रूप में – चाइना में देश का प्रतिनिधित्व किया।

यूनियन क्लब, अध्यक्ष – वर्तमान में शहर के प्रतिष्ठित 100 वर्ष से भी ज्यादा पुराने यूनियन क्लब के अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

यूनियन क्लब में गोंडवाना कप का आयोजन विगत 41 वर्षो से अधिक यूनियन क्लब द्वारा करवाया जा रहा है, जिसे जिसमे कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेते हैं। जिसे हर वर्ष सफलतापूर्वक श्री होरा के ही कार्यकाल में आयोजित करवाया जा रहा है।

सामाजिक योगदान

श्री होरा ने व्यवसाय में बड़ी सफलता हासिल करने के साथ ही समुदाय और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं कोरोना काल में सेवा भाव से जरूरतमंदों को दवा वितरण, ऑक्सीजन की व्यवस्था, मास्क, PPE किट की मदद कर उन्हें नया जीवन दिया। इसके साथ ही लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने से लेकर आर्थिक रूप से साहयता भी की।

वर्तमान में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और गरियाबंद जिले के दिव्यांग बच्चो गोद लिया और अन्य भी सामाजिक कल्याण कार्य में अपनी पूरी सहभागिता निभा रहे है। श्री होरा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, रोजगार और मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

 

TAGGED: BRICS Games, छ्ग प्रदेश टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, भारतीय डेविस कप टीम का मैनेजर नियुक्त
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान
Next Article Republic Day 2025 : राज्यपाल डेका पुलिस ग्रांउड में करेंगे ध्वजारोहण  Republic Day 2025 : राज्यपाल डेका पुलिस ग्रांउड में करेंगे ध्वजारोहण 

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?