Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh : लाल किले में पहुंची छत्तीसगढ़ की झांकी, भारत पर्व 2025 में बढ़ाएगी शोभा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh : लाल किले में पहुंची छत्तीसगढ़ की झांकी, भारत पर्व 2025 में बढ़ाएगी शोभा

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/01/25 at 9:40 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
Chhattisgarh : लाल किले में पहुंची छत्तीसगढ़ की झांकी, भारत पर्व 2025 में बढ़ाएगी शोभा
Chhattisgarh : लाल किले में पहुंची छत्तीसगढ़ की झांकी, भारत पर्व 2025 में बढ़ाएगी शोभा
SHARE
Highlights
  • लाल किले में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा भारत पर्व का आयोजन

रायपुर। Chhattisgarh : नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक प्रस्तुत की गई है। यह झांकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक लोक जीवन और रामनामी समुदाय की अनोखी पहचान को खूबसूरती से दर्शाती है। रामनामी समुदाय, जो भगवान श्री राम के प्रति अपनी अनन्य भक्ति के लिए जाना जाता है, इस झांकी का मुख्य आकर्षण है।

भारत पर्व 2025 का आयोजन लाल किला प्रांगण में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों झांकियां भारत की सांस्कृतिक विविधता और विकास यात्रा को प्रदर्शित करेंगी। छत्तीसगढ़ की झांकी राज्य की जनजातीय संस्कृति के विविध रंगों को उजागर करेगी। यह झांकी दर्शकों को न केवल राज्य की कला और संस्कृति से रूबरू कराएगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज की विशिष्ट जीवनशैली और उनकी अनूठी परंपराओं की झलक भी दिखाएगी।

- Advertisement -
Ad image

भारत पर्व हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम 26 जनवरी से 31 जनवरी तक नई दिल्ली के लाल किला प्रांगण में आयोजित किया जाता है। इस पर्व में सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश निशुल्क होता है। यह भारतीय संस्कृति, परंपरा, तथा विविधता को करीब से देखने का शानदार अवसर प्रदान करता है। भारत पर्व में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल विभिन्न राज्यों की झांकियों को देखने के साथ ही फूड वेंडर्स के स्टॉल पर विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

- Advertisement -
TAGGED: #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Chhattisgarh, भारत पर्व 2025, लाल किले
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR : रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल द्वारा रोबोटिक गायनेकोलॉजिकल सर्जरी पर लाइव वर्कशॉप RAIPUR : रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल द्वारा रोबोटिक गायनेकोलॉजिकल सर्जरी पर लाइव वर्कशॉप
Next Article Padmashree Award : बस्तर अंचल के पंडी राम मंडावी को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड, सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई Padmashree Award : बस्तर अंचल के पंडी राम मंडावी को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड, सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई

Latest News

CG NEWS: जिले के सभी थानों में माह में दो बार थाना दिवस का आयोजन,आम लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान किया जाएगा
Grand News छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: जनदर्शन में विधायक रोहित साहू ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं, शिव मंदिर स्थल को यथावत रखने का दिया आश्वासन
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ट्रक ट्रेलर ड्राइवरों को मिलेगा 5 लाख रुपये का जीवन सुरक्षा बीमा सुरक्षा सर्टिफिकेट, 1000 से अधिक लाभार्थी होंगे शामिल… 
Grand News छत्तीसगढ़ भिलाई June 7, 2025
CG NEWS: पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय डकैत गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?