Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा का मास्टरस्ट्रोक: रिखी राम यादव को टिकट मिलते ही तिरंगा चौक पर ‘जय जय श्री राम’ के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, प्रत्याशी ने गदा उठाकर दिखाई शक्ति!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भाजपा का मास्टरस्ट्रोक: रिखी राम यादव को टिकट मिलते ही तिरंगा चौक पर ‘जय जय श्री राम’ के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, प्रत्याशी ने गदा उठाकर दिखाई शक्ति!

Vijay Sinha
Last updated: 2025/01/26 at 1:26 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

“जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा तिरंगा चौक, रिखी राम यादव के टिकट पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न!

जैसे ही भाजपा ने रिखी राम यादव को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तिरंगा चौक पर जय श्री राम के गगनभेदी नारों के बीच ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर आतिशबाजी हुई, मिठाइयाँ बांटी गईं और पूरे नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। महज 24 घंटे के भीतर हुए इस टिकट परिवर्तन को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाओं का दौर जारी है।

- Advertisement -
Ad image

सांसद संतोष पांडेय – “भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी”
सांसद संतोष पांडेय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ रही है। कार्यकर्ताओं का जोश बता रहा है कि इस बार हम बड़ी संख्या में जीत दर्ज करेंगे।”

- Advertisement -

पूर्व अध्यक्ष गफ्फू मेमन – “रिखी भैया को जनता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा”

- Advertisement -

पूर्व अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने कहा, “रिखी भैया जब पहली बार चुनाव लड़े थे, तब भी जनता ने उन्हें अच्छे मतों से विजयी बनाया था। हमने पांच साल मिलकर शहर के विकास के लिए काम किया, और अब इस कार्य को और आगे बढ़ाएंगे। पहले हमारे राज्य में सरकार नहीं थी, लेकिन अब केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है, जिससे विकास कार्यों की गति दोगुनी होगी। नगर में एक बार फिर कमल खिलेगा।”

 रिखी राम यादव – “हर वार्ड में खिलेगा कमल”

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रिखी राम यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सपनों को साकार करने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। जनता का भरपूर समर्थन हमें मिल रहा है, और इस बार पूरे नगर में कमल का फूल खिलेगा।”

नगर के इस राजनीतिक घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा का यह रणनीतिक बदलाव किस तरह से मतदाताओं को प्रभावित करता है।

भाजपा ने बदला उम्मीदवार, अब कांग्रेस किसे बनाएगी प्रत्याशी? गैंद लाल सिन् का नाम चर्चा में!

भाजपा द्वारा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार में फेरबदल के बाद अब सबकी नजर कांग्रेस पर टिक गई है। पार्टी ने अब तक अपना पत्ता नहीं खोला है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक गैंद लाल सिन्हा की उम्मीदवारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। हालांकि, कांग्रेस की आधिकारिक सूची आज शाम तक जारी होने की संभावना है। अब देखना होगा कि भाजपा के बदलाव के बाद कांग्रेस किस रणनीति के तहत अपना प्रत्याशी उतारती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार का कहर, ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से मारी ठोकर, बाप – बेटी की दर्दनाक मौत
Next Article CG CRIME : शर्मसार; युवती की अर्धनग्न हालत में मिली लाश, बलात्कार कर हत्या की आशंका CG CRIME : शर्मसार; युवती की अर्धनग्न हालत में मिली लाश, बलात्कार कर हत्या की आशंका

Latest News

Chhattisgarh : अब रविवार को भी खुली रहेगी सेन्ट्रल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
Chhattisgarh : अब रविवार को भी खुली रहेगी सेन्ट्रल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Tata Nano EV : मिडिल क्लास के लिए बड़ी खुशखबरी, TATA ने लॉन्च किया 440km रेंज वाली TATA Nano EV Car, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान 
BUDGET देश लाइफस्टाइल June 8, 2025
CG NEWS : तालाब में नहाने के दौरान फिसला महिला का पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना धमतरी June 8, 2025
Rinku Singh-Priya Saroj Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से की सगाई
Rinku Singh-Priya Saroj Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से की सगाई
Cricket खेल मनोरंजन June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?