Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Jeevardhan Chauhan : भाजपा ने रायगढ़ में चाय बेचने वाले को बनाया महापौर प्रत्याशी, जानिए जीवर्धन का फर्श से अर्श तक पहुंचने का रोचक सफर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायगढ़

Jeevardhan Chauhan : भाजपा ने रायगढ़ में चाय बेचने वाले को बनाया महापौर प्रत्याशी, जानिए जीवर्धन का फर्श से अर्श तक पहुंचने का रोचक सफर

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/01/26 at 5:13 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
Jeevardhan Chauhan : भाजपा ने रायगढ़ में चाय बेचने वाले को बनाया महापौर प्रत्याशी, जानिए जीवर्धन का फर्श से अर्श तक पहुंचने का रोचक सफर
Jeevardhan Chauhan : भाजपा ने रायगढ़ में चाय बेचने वाले को बनाया महापौर प्रत्याशी, जानिए जीवर्धन का फर्श से अर्श तक पहुंचने का रोचक सफर
SHARE

रायगढ़। BJP candidate Jeevardhan Chauhan : नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने आज सभी जिलों के नगर निगम के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, बीजेपी ने रायगढ़ नगर निगम से जीवर्धन चौहान को महापौर प्रत्याशी बनाया है। 1996 में भाजपा की सदस्यता लेने वाले जीवर्धन चौहान को 29 साल बाद पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें : CG BREAKING : भाजपा ने बस्तर संभाग के 10 नगर पंचायत अध्यक्षों की घोषणा की 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

1996 से भाजपा की सदस्यता लेने वाले जीवर्धन चौहान को 29 साल बाद भाजपा ने महापौर पद हेतु अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। संघ की शाखाओं में बतौर स्वय सेवक के रूप में जुड़े रहने वाले जीवर्धन ने समाज के लिए जीने मरने का जज्बा संघ की पाठशाला से ही सीखा। स्वर्गीय पिता किशोरी लाल चौहान के पुत्र जीवर्धन चौहान का जन्म 6 जनवरी 1979 में हुआ। रेलवे कॉलोनी सोनकर पारा वार्ड क्रमांक 38 में रहने वाले जीवर्धन माल धक्का के निकट चर्च के पास ठेले में चाय पान बेचकर किसी तरह अपना जीवन यापन करते रहे।

- Advertisement -

1996 के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के संपर्क में आए और उन्होंने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के महापौर प्रत्याशी बनने तक पहुंचने के लिए जीवर्धन ने अपने जीवन के तीन दशक तक भाजपा के लिए समर्पित रह कर काम किया और इस दौरान चाय बेचने का काम नहीं छोड़ा। क्षेत्र के लोग आज भी उन्हें जीवर्धन चाय वाला के रूप में जानते है। वर्ष 1998 के दौरान जीवर्धन वर्ष वार्ड अध्यक्ष बने। वर्ष 2004 के दौरान भाजयुमो नगर कार्यकारिणी में शामिल हुए। उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने वर्ष 2005 में भाजपा नगर मंत्री पद का दायित्व दिया गया। वर्ष 2006 के दौरान जीवर्धन की भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। वर्ष 2008 के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा का नगर महामंत्री बनाया गया। वर्ष 2010 के दौरान जीवर्धन को नगर पालिका एल्डरमेंन बनाया गया। वर्ष 2011 के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष के रूप में जीवर्धन की ताजपोशी हुई। जुट मिल क्षेत्र में भाजपा की जड़ों को मजबूत करने वाले जीवर्धन 2019 से 2024 के दौरान लोकसभा व विधानसभा एवं नगरी निकाय चुनाव में शक्ति केंद्र संयोजक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। इस बीच जीवर्धन की सामाजिक जड़ें भी गहरी होती गई। राजनीति में सक्रियता को देखते हुए चौहान समाज ने जीवर्धन को 2013 के दौरान चौहान समाज का जिला प्रवक्ता बनाया। 18 सितंबर 2013 के दौरान पुसौर में रायगढ़ जिला गाढ़ा चौहान समाज के महासम्मेलन में जीवर्धन की भूमिका अहम रही।

- Advertisement -

BJP candidate Jeevardhan Chauhan समाज में गहरी पकड़ रखने वाले जीवर्धन युवा तुर्क है वे महिला वरिष्ठ बुजुर्ग सभी के मध्य लोकप्रिय है। सामाजिक पदाधिकारी के साथ विनम्र व्यवहार की वजह से जीवर्धन की जाति समाज में अच्छी पकड़ है। वर्तमान में जीवर्धन प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा जिला भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य जशपुर मोर्चा प्रभारी के साथ 2023 से 2024 तक विधानसभा व लोकसभा में शक्ति केंद्र प्रभारी रहे।

 

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Jeevardhan Chauhan, जीवर्धन चौहान, जीवर्धन चौहान को महापौर प्रत्याशी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : AAP ने रायपुर निगम के लिए की प्रत्याशी की घोषणा, डॉक्टर शुभांगी तिवारी को दिया टिकट CG BREAKING : नगरीय निकाय चुनाव 2025: AAP ने रायपुर निगम के लिए शुभांगी तिवारी को दिया टिकट
Next Article CG NEWS : सीनियर कांग्रेस नेता सड़क हादसे का शिकार, कुंभ से लौटते वक्त अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Latest News

CGNEWS: तमिलनाडु में छिपा था हत्या का आरोपी, चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 17, 2025
CG ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ट्रेक्टर, मौके पर एक बच्चे की मौत, माता पिता घायल
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 17, 2025
CGNEWS: जिला कार्यालय में रजिस्ट्री की 10 क्रांतियां पर कार्यशाला का आयोजन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी विस्तृत जानकारी।
Grand News छत्तीसगढ़ जगदलपुर May 17, 2025
CG NEWS : नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंचे उपाध्यक्ष और पार्षद, जान से मारने की धमकी और चोरी का लगाया आरोप 
छत्तीसगढ़ महासमुंद May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?