Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG निकाय चुनाव 2025: भाजपा की विजय के लिए सांसद बृजमोहन ने संभाली कमान, चुनावी रण में उतरे संचालक के रूप में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG निकाय चुनाव 2025: भाजपा की विजय के लिए सांसद बृजमोहन ने संभाली कमान, चुनावी रण में उतरे संचालक के रूप में

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/01/28 at 5:55 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG निकाय चुनाव 2025: भाजपा की विजय के लिए सांसद बृजमोहन ने संभाली कमान, चुनावी रण में उतरे संचालक के रूप में
CG निकाय चुनाव 2025: भाजपा की विजय के लिए सांसद बृजमोहन ने संभाली कमान, चुनावी रण में उतरे संचालक के रूप में
SHARE

 रायपुर। CG Nikay Chunav 2025 : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए नगरीय निकाय चुनाव में पूरे जोश और समर्पण के साथ मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन उन्होंने राजधानी रायपुर और महासमुंद में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें : CG BREAKING : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों को किया गया सेवा मुक्त

- Advertisement -
Ad image

श्री अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में कमल खिलाकर भाजपा पर जो विश्वास जताया है, वही विश्वास राज्य में तेज विकास का आधार बना है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अगुवाई और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्ग दर्शन में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 की राशि, किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी, स्वास्थ्य तथा अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब समय आ गया है कि एक बार फिर नगर निगम में कमल खिलाकर अपने गली-मोहल्लों को सुंदर और विकसित बनाएं।”

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता जनसेवा और विकास है। नगरीय निकायों में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता से जुटे हैं। श्री अग्रवाल ने जनता से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन दें ताकि राज्य का सर्वांगीण विकास जारी रह सके।

- Advertisement -

इस अवसर पर मंत्री राम विचार नेताम, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। नामांकन रैलियों में उमड़ा जनसैलाब यह संकेत दे रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।

महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. विमल चौपड़ा, रायपुर से महापौर उम्मीदवार मीनल चौबे और पार्षद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

रायपुर नगर निगम चुनाव के संचालक बने सांसद बृजमोहन

बता दें कि, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की राजनीतिक समझ, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें रायपुर नगर निगम चुनाव का संचालक बनाया गया है। यह उनकी रणनीतिक क्षमता और जनता के बीच उनकी पकड़ को दर्शाता है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, cg, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CG Nikay chunav 2025, CG निकाय चुनाव 2025, GRAND NEWS CHHATTISGARH, नगरीय निकाय चुनाव 2025, रायपुर नगर निगम चुनाव, सांसद बृजमोहन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर बवाल, पैराशूट प्रत्याशी के विरोध में गूंजे नारे, कांग्रेस भवन में मचा हंगामा CG NEWS : कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर बवाल, पैराशूट प्रत्याशी के विरोध में गूंजे नारे, कांग्रेस भवन में मचा हंगामा
Next Article  CG BREAKING : निर्वाचन कार्यालय में तैनात जवान ने की आत्महत्या, AK 47 से खुद को मारी गोली  CG BREAKING : निर्वाचन कार्यालय में तैनात जवान ने की आत्महत्या, AK 47 से खुद को मारी गोली

Latest News

RAIPUR NEWS : झूलेलाल भगवान की महाआरती सिंधी काउंसिल टीम ने की झूलेलाल देवता की पूजा अर्चना
Grand News June 26, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में दो दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन,प्रदेशभर से पहुंच रहे डिजाइनर
Grand News June 26, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
Grand News June 26, 2025
Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: TI, SI, ASI से लेकर कांस्टेबल तक तबादले, देखें पूरी सूची
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?