Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: “दादा जी की 35 वर्षों की समाज सेवा की अमिट परंपरा, बिटिया ने राजनीति में रखा कदम – गुरुनूर कुकरेजा का संकल्प: सेवा, शिक्षा और परिवार की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने के लिए!”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

“दादा जी की 35 वर्षों की समाज सेवा की अमिट परंपरा, बिटिया ने राजनीति में रखा कदम – गुरुनूर कुकरेजा का संकल्प: सेवा, शिक्षा और परिवार की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने के लिए!”

Vijay Sinha
Last updated: 2025/01/29 at 6:09 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

 

Contents
गूरुनूर कुकरेजा की सेवाभाव से सजी राजनीतिक यात्रा” की शुरुआतादादा की छवि, बिटिया का संकल्पसमाज सेवा और शिक्षा पर फोकस

गूरुनूर कुकरेजा की सेवाभाव से सजी राजनीतिक यात्रा” की शुरुआता

गरियाबंद, वार्ड नंबर 09 – राजनीति में एक नया चेहरा उभर रहा है, जो न केवल अपने दादा के नाम से जुड़ा है, बल्कि उनकी सेवाओं और संघर्षों को अपने खून में समेटे हुए है। गुरुनूर कुकरेजा – जिनके दादा, डॉ. गुरमुख सिंह कुकरेजा ने 35 साल पहले सात बार सरपंच रहकर समाज सेवा की मिसाल पेश की थी, आज वही बिटिया उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेकर मैदान में हैं।

- Advertisement -
Ad image

गुरुनूर कुकरेजा, पेशे से शिक्षिका और बच्चों के लिए आर्ट, डांस, पेंटिंग जैसी मुफ्त शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली एक समर्पित महिला, अब कांग्रेस की प्रत्याशी के रूप में वार्ड नंबर 09 से चुनावी जंग में हैं। उनकी कार्यशैली और सेवाभाव ने उन्हें अपने दादा के नाम से जोड़ दिया है। लोग कहते हैं, “हमें गुरुनूर में दादा जी की छवि नजर आती है”।

- Advertisement -

दादा की छवि, बिटिया का संकल्प

गुरुनूर का कहना है, “मैं दादा जी की तरह काम करना चाहती हूं। आज भी लोग हमें दादा जी के नाम से पुकारते हैं। पापा बताते हैं कि लोग सुबह-सुबह घर पर आते थे, अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए। मेरा उद्देश्य भी वही है – लोगों की मदद करना, खासकर शिक्षा के क्षेत्र में। मेरे दादा जी ने जिस सेवा की नींव रखी थी, मैं उसे आगे बढ़ाना चाहती हूं।”

- Advertisement -

गुरुनूर का यह आस्था और आत्मविश्वास वार्ड में उनके प्रति जनता के भरोसे को बढ़ा रहा है। डोर-टू-डोर कैंपेन में वह जहां भी जा रही हैं, लोग उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और समर्थन दे रहे हैं। वह वार्ड के हर एक घर तक पहुंचकर लोगों की परेशानियां सुन रही हैं और उन्हें हल करने का आश्वासन दे रही हैं।

समाज सेवा और शिक्षा पर फोकस

गुरुनूर का प्राथमिक ध्यान महिलाओं और बच्चों की शिक्षा और समाज सेवा पर रहेगा। उनका कहना है, “समाज की सेवा मेरा पहला कर्तव्य है। मैं चाहती हूं कि हमारे वार्ड और शहर की हर महिला और बच्ची को बेहतर अवसर मिले।”

यह सिर्फ एक चुनावी यात्रा नहीं, बल्कि एक परिवार की सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प है। गुरुनूर कुकरेजा के इस अभियान में दादा जी की यादों और उनके योगदान को जीवित रखने का उद्देश्य भी समाहित है। अब देखना यह है कि लोग उनकी सेवाओं और समर्पण को किस तरह से सराहते हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : राज्यपाल डेका ने राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार से सम्मानित कोंण्डागांव की बेटी का किया सम्मान  CG NEWS : राज्यपाल डेका ने राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार से सम्मानित कोंण्डागांव की बेटी का किया सम्मान 
Next Article CG NEWS : हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 6 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश का स्थापना दिवस, राज्यपाल बोले- ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ कार्यक्रम से देश की अखंडता मजबूत होती है  CG NEWS : हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 6 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश का स्थापना दिवस, राज्यपाल बोले- ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ कार्यक्रम से देश की अखंडता मजबूत होती है 

Latest News

CG NEWS: सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध शराब के साथ तस्कर धराया, 40 पाव बरामद
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती June 16, 2025
Bollywood: Don 3′ में अब कृति का डॉन वाला अवतार,कियारा के बाहर होने के बाद कृति सेनन की बल्ले-बल्ले, ‘Don 3’ के लिए नाम फाइनल
bollywood Grand News मनोरंजन June 16, 2025
“Today’s Horoscope: आज कौन बनेगा लखपति और कौन फंसेगा परेशानी में — जानिए अपनी राशि का हाल और उपाय
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 16, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ विधायक गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप,सीसीपीएल फाइनल में रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स संयुक्त विजेता घोषित
Grand News June 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?