Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Mahakumbh Stampede : प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ : 14 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत, 50 से ज्यादा घायल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Mahakumbh Stampede : प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ : 14 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत, 50 से ज्यादा घायल 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/01/29 at 12:17 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

डेस्क। Mahakumbh Stampede : प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। हादसे में 14 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। स्वरूपरानी अस्पताल में मौजूद भास्कर रिपोर्टर के मुताबिक- 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जा चुके हैं। हालांकि, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु संगम पर ही स्नान करने की न सोचें। गंगा हर जगह पवित्र है, वे जहां हैं उसी तट पर स्नान करें। उधर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि वीआईपी कल्चर और सरकार की बदइंतजामी के कारण भगदड़ मची है।

- Advertisement -
Ad image

भगदड़ की 2 प्रमुख वजहें

- Advertisement -
  • अमृत स्नान की वजह से ज्यादातर पांटून पुल बंद थे। इसके कारण संगम पर पहुंचने वाली करोड़ों की भीड़ इकट्ठा होती चली गई। जिससे बैरिकेड्स में फंसकर कुछ लोग गिर गए। यह देखकर भगदड़ की अफवाह फैल गई।
  • संगम नोज पर एंट्री और एग्जिट के रास्ते अलग-अलग नहीं थे। लोग जिस रास्ते से आ रहे थे, उसी रास्ते से वापस जा रहे थे। ऐसे में जब भगदड़ मची तो लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। वे एक-दूसरे के ऊपर गिरते गए।

हादसे के बाद 70 से ज्यादा एम्बुलेंस संगम तट पर पहुंचीं। इनसे घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद संगम तट पर NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया। संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। भीड़ और न बढ़े, इसलिए प्रयागराज से सटे जिलों में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। वहां प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

- Advertisement -

महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या का स्नान है, जिसके चलते करीब 9 करोड़ श्रद्धालुओं के शहर में मौजूद होने का अनुमान है। प्रशासन के मुताबिक, संगम समेत 44 घाटों पर आज देर रात तक 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है।

इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। पूरे शहर में सुरक्षा के लिए 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Union Budget 2025 Parliament Budget Session 2025: 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी संयुक्त संबोधन
Next Article ISRO का शतक! GSLV-F15 से 100वां मिशन लॉन्च, NavIC को मिली नई ताकत ISRO का शतक! GSLV-F15 से 100वां मिशन लॉन्च, NavIC को मिली नई ताकत

Latest News

CG News: “भूस्खलन ने रोकी रेल पटरी की रफ्तार, तीसरे दिन भी किरंदुल-विशाखापत्तनम लाइन बंद, कई ट्रेनें रद्द”
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर July 4, 2025
CG News : महात्मा गांधी के खिलाफ ट्विटर पर फैलाई जा रही नफरत पर कड़ी कार्रवाई की मांग – एनएसयूआई नेता रजत ठाकुर ने दर्ज कराई शिकायत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 4, 2025
CG NEWS: अयान ख्वाजा ने इंडिया ओपन नेशनल 2025 मे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे सबसे अधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीत पुरे भारत देश मे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 4, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन ने 334 हितग्राहियों को सौंपे 35 लाख रुपए के चेक
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?