Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : 8 वीं की छात्रा का हत्यारा पकड़ाया, आरोपी बोला – शादी का दबाव बना रही थी, परेशान होकर कर दिया मर्डर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG CRIME NEWS : 8 वीं की छात्रा का हत्यारा पकड़ाया, आरोपी बोला – शादी का दबाव बना रही थी, परेशान होकर कर दिया मर्डर 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/01 at 7:06 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

मनेंद्रगढ़। CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में एक स्कूली छात्रा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विरेंद्र कुमार उर्फ शनि (24) के रूप में हुई है, जो रेलवे कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, मृतका शादी का दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होकर उसने हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 31 जनवरी की है। 8 वीं कक्षा की छात्रा विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल से दोपहर 12:30 बजे छुट्टी के बाद घर के लिए निकली थी। पिता, जो स्कूल में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, दोपहर 1 बजे घर पहुंचे तो पता चला कि, बेटी अभी तक नहीं लौटी है। परिजनों द्वारा आस-पास तलाश करने के बाद शाम 4 बजे पता चला कि, किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची को रेलवे कॉलोनी के खंडहर क्वार्टर में ले जाकर लोहे की भारी वस्तु से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी है।

आरोपी चिरमिरी से गिरफ्तार 

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के निर्देश पर एसपी चंद्रमोहन सिंह के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सूचना संकलन के आधार पर पाया कि आरोपी घटना के बाद चिरमिरी क्षेत्र में छिपा हुआ था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : भारत को आत्मनिर्भर बनने के साथ ही विश्वगुरु के रूप में स्थापित करेगा आम जनता का यह बजट–बाफना
Next Article CG NEWS : राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय के अनुसंधान कार्यां एवं सुविधाओं का अवलोकन किया

Latest News

CG NEWS: गरीब किसान की ज़मीन पर दबंगों ने किया कब्जा, विरोध करने पर असली मालिक को ही भेज दिया जेल!
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 11, 2025
CG NEWS: सरकारी अस्पतालों में मनमानी,पामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र फिर विवादों में, कंप्यूटर ऑपरेटर ने जनप्रतिनिधि से की बदसलूकी, पत्रकारों को भी कहा ‘दो कौड़ी के’
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 11, 2025
CG NEWS: सड़क पर आवारा मवेशी, तेज रफ्तार वाहनों का कहर: भानुप्रतापपुर में बढ़ रहे हादसे
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 11, 2025
Aaj ka Rashifal 11 July: सिंह और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, वृषभ को मिलेगा रुका धन, जानिए आपकी राशि का हाल
Grand News राशिफल July 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?