Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : महिलाओं को प्रॉपर्टी टैक्स में 25% की छूट समेत 20 बड़ी घोषणाएं, विधायक रिकेश सेन ने कहा – निकाय की तस्वीर बदलेगी, मील का पत्थर साबित होगा “अटल विश्वास पत्र”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : महिलाओं को प्रॉपर्टी टैक्स में 25% की छूट समेत 20 बड़ी घोषणाएं, विधायक रिकेश सेन ने कहा – निकाय की तस्वीर बदलेगी, मील का पत्थर साबित होगा “अटल विश्वास पत्र”

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/03 at 6:48 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

भिलाई नगर। CG NEWS : आज बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। बीजेपी ने अपने अटल विश्वास पत्र में 20 बड़ी घोषणाएं की हैं। घोषणा पत्र समिति में शामिल वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि भाजपा ने घोषणा पत्र को इसे अटल विश्वास पत्र का नाम दिया है। इस पत्र में शहर के विकास के लिए 20 बड़ी घोषणाएं की गईं हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा पत्र टीम की उपस्थिति में अटल विश्वास पत्र का विमोचन किया है। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अमर अग्रवाल भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -

श्री सेन ने बताया कि यह घोषणापत्र अटल जी की 100वीं जयंती और ‘अटल निर्माण वर्ष’ के अवसर पर उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण को सम्मानित करते हुए समर्पित किया गया है।

विधायक सेन ने कहा कि आज 20 बिंदुओं पर अटल विश्वास पत्र जो जारी किया गया है, उसमें महिलाओं को प्रॉपर्टी टैक्स में 25% की विशेष छूट, महापौर सम्मान निधि की स्थापना, UPSC मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को एक लाख की प्रोत्साहन राशि, विद्यालय और महाविद्यालय में मुफ्त वाईफाई की सुविधा, पीएम स्व निधि से 30 हजार की वित्तीय सहायता, फ्री सेनेटरी पैड की उपलब्धता, महिला स्वसहायता समूह को बर्तन बैंक के लिए 2.5 लाख का ऋण, सिकल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश की परिकल्पना, गोकुल नगर का विस्तार, राजधानी की यातायात को सुदृढ़ बनाने पार्किंग निर्माण, नालंदा परिसर पुस्तकालयों की संख्या में बढ़ोतरी, पुराने संपति कर के लिए एक मुश्त निपटान सुविधा, 3 लाख PMAYU घरों का तेजी से निर्माण, पट्टा धारकों को भू स्वामी हक सहित जनहित के लिए विशेष संकल्प योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए अपना जो घोषणापत्र ‘अटल विश्वास पत्र’ जारी किया है वह नगरीय निकाय क्षेत्र की तस्वीर और वहां के रहवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME : दो पक्षों में विवाद के बाद चाकूबाजी: दो युवकों की हालत नाजुक, चार आरोपी गिरफ्तार  CG CRIME : दो पक्षों में विवाद के बाद चाकूबाजी: दो युवकों की हालत नाजुक, चार आरोपी गिरफ्तार 
Next Article RAIPUR NEWS : डेविस कप में ऐतिहासिक जीत के बाद रायपुर लौटे भारतीय टीम के मैनेजर गुरुचरण सिंह होरा, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Latest News

Bollywood News: हुमा कुरैशी ने ‘मालिक’ के गाने के लिए नहीं ली फीस, वजह सुनकर फैंस हुए फिदा
bollywood Grand News मनोरंजन June 28, 2025
CG NEWS: DKS अस्पताल के 2 करोड़ टर्नओवर और 5 करोड़ नेटवर्थ वाले टेंडर पर बवाल, धोबी समाज और लांड्री संगठन ने उठाई आपत्ति
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: जांजगीर पुलिस हो रही अपग्रेड मोबाइल ऐप से विवेचकों के लिए काम होगा अब और आसान नई तकनीकी के उपयोग से आएगी विवेचना में तेजी
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 28, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, आज से गरज-चमक के साथ बारिश के आसार!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?