Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG: कोटमीसोनार क्रोकोडाइल पार्क में पहली बार हो रहा है वैज्ञानिक सर्वेक्षण, ड्रोन और ऑक्युलर सर्वे के माध्यम से मगरमच्छों की गणना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

CG: कोटमीसोनार क्रोकोडाइल पार्क में पहली बार हो रहा है वैज्ञानिक सर्वेक्षण, ड्रोन और ऑक्युलर सर्वे के माध्यम से मगरमच्छों की गणना

Aarti Beniya
Last updated: 2025/02/03 at 11:24 AM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
CG: कोटमीसोनार क्रोकोडाइल पार्क में पहली बार हो रहा है वैज्ञानिक सर्वेक्षण, ड्रोन और ऑक्युलर सर्वे के माध्यम से मगरमच्छों की गणना
CG: कोटमीसोनार क्रोकोडाइल पार्क में पहली बार हो रहा है वैज्ञानिक सर्वेक्षण, ड्रोन और ऑक्युलर सर्वे के माध्यम से मगरमच्छों की गणना
SHARE

जांजगीर चांम्पा | CG: छत्तीसगढ़ के एकमात्र मगरमच्छ उद्यान, कोटमीसोनार क्रोकोडाइल पार्क (जिला जांजगीर-चांपा) में पहली बार वैज्ञानिक पद्धति से मगरमच्छों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक पहल को जांजगीर-चांपा वनमंडल द्वारा नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से किया जा रहा है। सर्वेक्षण में ड्रोन तकनीक और ऑक्युलर सर्वेक्षण (दृष्टि आधारित गणना) का उपयोग किया जा रहा है, जिससे मगरमच्छों की सही संख्या और उनके आवासीय व्यवहार को समझने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों और पर्यटकों में जागरूकता बढ़ाने की पहल
इस सर्वेक्षण के साथ-साथ पहली बार कोटमीसोनार क्रोकोडाइल पार्क में थिएटर आधारित जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। उद्यान के व्याख्या केंद्र (इंटरप्रिटेशन सेंटर) में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मगरमच्छ संरक्षण की जानकारी दी जा रही है। इसके तहत ड्रोन कैमरों से लिए गए मगरमच्छ उद्यान के हवाई दृश्य दिखाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को पक्षियों की दृष्टि से उद्यान की खूबसूरती और मगरमच्छों के बारे में जानने और देखने का अनूठा अनुभव मिल रहा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वन्यजीव संरक्षण की दिशा में अहम कदम यह वैज्ञानिक सर्वेक्षण कोटमीसोनार मगरमच्छ उद्यान में मगरमच्छों की स्थिति को बेहतर तरीके से समझने और उनके आवास को बेहतर तरीके से प्रबंधित करने के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। इससे न केवल मगरमच्छों की सटीक संख्या का पता चलेगा, बल्कि उनके प्राकृतिक आवास और संरक्षण की जरूरतों पर भी अध्ययन किया जा सकेगा।

- Advertisement -

इस पहल से स्थानीय समुदाय और पर्यटकों में मगरमच्छों के संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ेगी, जिससे वन्यजीवों के प्रति सह-अस्तित्व की भावना विकसित होगी। नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी और जांजगीर-चांपा वनमंडल की इस सराहनीय पहल से मगरमच्छों की सुरक्षा और उनके प्राकृतिक आवास को संरक्षित करने में मदद मिलेगी, इस सर्वे में नोवा नेचर अध्यक्ष एम सूरज,रेस्क्यु हेड जितेंद्र सारथी, सीनियर बायोलॉजिस्ट मयंक बक्शी, सीनियर बायोलॉजिस्ट सिद्धांत जैन, फील्ड रिसर्चर भूपेंद्र जगत की एहम भूमिका हैं।

- Advertisement -
TAGGED: cg, Sonar Crocodile Park, कोटमीसोनार क्रोकोडाइल पार्क
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: नहर में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने किया मौके का निरीक्षण CG: नहर में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने किया मौके का निरीक्षण
Next Article CG: 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

Latest News

CG CRIME NEWS : जमीन विवाद में युवक की हत्या, सौतेला बाप, मां और भाई समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 3, 2025
CG NEWS : बिर्रा में सड़क सुरक्षा जागरूकता राहवीर योजना का आयोजन, सड़क दुर्घटना में पीड़ित की जान बचाने वाले को सरकार देगी 25 हजार
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 3, 2025
UPI ट्रांजैक्शनों में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई 2025 के आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान
देश June 3, 2025
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : इन राशि वालों को धन बढ़ोतरी के मिलेंगे अवसर, खर्चों को लेकर भी रहना होगा सावधान रहें, पढ़ें आज का राशिफल
राशिफल June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?