Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मशहूर छत्तीसगढ़ी अभिनेता और बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का निधन, गरियाबंद में तबीयत बिगड़ने के बाद ली अंतिम सांस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मशहूर छत्तीसगढ़ी अभिनेता और बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का निधन, गरियाबंद में तबीयत बिगड़ने के बाद ली अंतिम सांस

Vijay Sinha
Last updated: 2025/02/03 at 8:21 AM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता एवं भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी का रविवार रात 11:28 बजे गरियाबंद जिला अस्पताल में निधन हो गया।

रविवार को वे भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने गरियाबंद पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद वे अपने मित्रों के साथ रुके थे, तभी अचानक सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

- Advertisement -
Ad image

उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय, रायपुर सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, राजिम विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन सहित फिल्म और राजनीतिक जगत के दिग्गजों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

- Advertisement -

गरियाबंद से गहरा जुड़ाव

- Advertisement -

राजेश अवस्थी का जन्म गरियाबंद जिले में हुआ था और उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी यहीं हुई। उन्हें अपने गृह जिले से विशेष लगाव था, जिस कारण वे अक्सर यहां आते रहते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और मित्र जिला अस्पताल पहुंचे।

सिनेमा जगत में अमिट छाप

राजेश अवस्थी ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई थी। ‘टूरा चायवाला’ सहित कई हिट फिल्मों में उनके शानदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीता। उनके योगदान को देखते हुए भाजपा सरकार ने उन्हें छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष भी नियुक्त किया था।

उनके आकस्मिक निधन से छत्तीसगढ़ के कला, सिनेमा और राजनीति जगत में अपूরণीय क्षति हुई है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ब्रेकिंग : ट्रेलर और कार की आमने सामने ज़ोरदार टक्कर, छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रहें 6 की मौत
Next Article राजेश अवस्थी के निधन पर शोक की लहर – विधायक रोहित साहू ने सुंदरलाल शर्मा चौक पर दी श्रद्धांजलि, कहा ‘राजेश का जाना हमारे लिए अपूरणीय क्षति है’

Latest News

CG NEWS : छत्तीसगढ़ का यह जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल, एक ही दिन में 51727 महिलाओं का हुआ एचबी जांच, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG ACCIDENT NEWS : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना महासमुंद June 27, 2025
गरियाबंद प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती – पार्षद निरंजन प्रधान कांग्रेस में हुए शामिल
Grand News June 27, 2025
CG NEWS : बवासीर का इलाज करवाने पति के साथ पहुंची थी महिला, डॉक्टर ने ऑपरेशन से कर दिया छत विक्षत
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?