Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : जनता के साथ साथ अब कांग्रेस ने भी किया भूपेश बघेल से किनारा : भाजपा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : जनता के साथ साथ अब कांग्रेस ने भी किया भूपेश बघेल से किनारा : भाजपा

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/04 at 6:14 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के उस बयान पर कटाक्ष किया है, जिसमें महंत ने अगला विधानसभा चुनाव पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ने का ऐलान किया है। श्री देव ने कहा कि महंत का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रहे सत्ता-संघर्ष और गुटीय घमासान का ही परिचायक है।

- Advertisement -

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि कांग्रेस की पूरी विचारधारा ही भ्रष्टाचार-केंद्रित है। कांग्रेस नेताओं का संकल्प भ्रष्टाचार करना ही है। कांग्रेस की यह विचारधारा भूपेश बघेल और एजाज ढेबर को बनाती है, फिर उसे ‘यूज एण्ड थ्रो’ कर देती है, फिर नए बघेल और ढेबर तलाशती है जो जनता से लूट कर सकें। श्री देव ने कहा कि यही कांग्रेस की विचारधारा है। कांग्रेस के डीएनए में रचा-बसा भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं होगा, चाहे नेतृत्व कांग्रेस में कोई भी करे। कांग्रेस को अपने नित-नए ‘एटीएम’ खोलने वाले नेता चाहिए, वह कौन होगा, कांग्रेस को उससे कोई मतलब नहीं है।

- Advertisement -

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बात को माना था कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में प्रदेश में भयंकर भ्रष्टाचार हुआ, घपले-घोटाले हुए, छत्तीसगढ़ महतारी के खजाने को लूटा गया, जनता के अधिकारों को छीना गया। और अब, जबकि जनता ने कांग्रेस से किनारा कर लिया तो अब कांग्रेस भी बघेल से किनारा कर रही है। श्री देव ने कहा कि एक तरह से बघेल के नेतृत्व को महंत ने ठुकरा दिया है। अगले विधानसभा चुनाव में अभी चार साल चल पड़े हैं, लेकिन उसके पहले ही महंत ने इस बात की घोषणा करके कहीं-न-कहीं बघेल को एक संदेश दे दिया है कि उनका नेतृत्व कांग्रेस को स्वीकार नहीं है। कुछ समय पहले तक एक ही नारा चलता था- भूपेश है, तो भरोसा है; और आज कांग्रेस पार्टी का ही भरोसा उन पर नहीं रहा!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भाजपा इस बात को बार-बार कहती आई है कि कांग्रेस में लड़ाई केवल सत्ता की है। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि सत्ता की प्राप्ति के लिए वह कुछ भी कर जाती है। कांग्रेस के लोग 5 साल कुर्सी की लड़ाई में लगे रहे, लूट की लडाई में लगे रहे कि कौन ज्यादा लूट सकता है? आज इस बात को महंत ने प्रमाणित भी कर दिया कि जिस प्रकार की खेमेबाजी, गुटबाजी कांग्रेस में नजर आ रही है कि कांग्रेस के लोगों में केवल सत्ता के लिए ही बड़ी लड़ाई चल रही है, जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है ही नहीं। यह केवल लूट करते हैं, लूटे गए जन-धन में अपनी हिस्सेदारी चाहते हैं।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Ashram 3 Part 2 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट, इस OTT प्लेटफॉर्म पर दिखेगा बाबा निराला व भोपा स्वामी का स्वैग
Next Article CG BREAKING : बौखलाएं नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के 3 जवान घायल, रायपुर में इलाज जारी  CG BREAKING : बौखलाए नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के 3 जवान घायल, रायपुर में इलाज जारी 

Latest News

Kolkata Rape Case : लॉ कॉलेज में छात्रा से रेप, तीन दरिंदे गिरफ्तार, बीजेपी ने गठित की जांच टीम
Kolkata Rape Case : लॉ कॉलेज में छात्रा से रेप, तीन दरिंदे गिरफ्तार, बीजेपी ने गठित की जांच टीम
क्राइम देश June 28, 2025
CG NEWS : बिजली गुल होते ही तीन लड़कियों पर टांगिया से जानलेवा हमला, एक के गले पर किया गया वार, तीनों की हालत गंभीर 
CG NEWS : बिजली गुल होते ही तीन लड़कियों पर टांगिया से जानलेवा हमला, एक के गले पर किया गया वार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 28, 2025
CG : माउजर पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 
CG : माउजर पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG VIDEO : छत्तीसगढ़ में नागलोक; आरंग के एक घर में मिला नाग नागिन का पूरा परिवार, मची सनसनी
CG VIDEO : छत्तीसगढ़ में नागलोक! आरंग के एक घर में मिला नाग नागिन का पूरा परिवार, मची सनसनी
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?