Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : घर में घुसकर नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को किया अगवा, फिर दोनों की हत्या कर गांव के पास फेंक दी लाश 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : घर में घुसकर नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को किया अगवा, फिर दोनों की हत्या कर गांव के पास फेंक दी लाश 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/04 at 12:40 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

बीजापुर। CG NEWS : बस्तर में सुरक्षाबल के जवानों लगातार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। ऐसे में नक्सलियों ने दहशत फैलाने एक बार फिर ग्रामीणों को टारगेट किया है। बीजापुर जिला में नक्सलियोें ने एक बार फिर कायराना करतूत करते हुए दो ग्रामीणों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी। घटना तर्रेम थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों की हत्या के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। आपको बता दे इससे पहले 26 जनवरी को नक्सलियों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी।

- Advertisement -

माओवादियों ने गांव में रहने वाले राजू कारम और मुन्ना माडवी का गांव से अपहरण कर जंगल ले गये। इसके बाद ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उनकी हत्या कर लाश को गांव के पास फेंक दिया गया। सुबह घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने दोनों ग्रामीणों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं घटना की जानकारी के बाद से क्षेत्र में फोर्स ने सर्चिंग तेज कर दी है।

आपको बता दे कि इससे पहले भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशामुंडी गांव में माओवादियों ने 26 जनवरी को ग्रामीण भदरू सोढ़ी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी थी। यहां 26 जनवरी की शाम लगभग सात बजे माओवादी केशामुंडी गांव स्थित सोढ़ी के घर पहुंचे और मौके पर ही कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर फरार हो गए। नक्सलियों द्वारा निर्दोष ग्रामीणों की हत्या के मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल के जवानों की कार्रवाई से नक्सली परेशान है। फोर्स के प्रति ग्रामीणों का विश्वास बढ़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों के बीच अपनी दहशत कायम करने के लिए नक्सली इस तरह की कायराना करतूत को अंजाम दे रहे है।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक उत्सव का आयोजन, स्कूल में बच्चों का किया गया विद्याआरंभ संस्कार CG NEWS : सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक उत्सव का आयोजन, स्कूल में बच्चों का किया गया विद्याआरंभ संस्कार
Next Article CG: बाबा की बारात का आमंत्रण देने घर-घर तक पहुंच रहीं महिलाएं, लोगों में भारी उत्साह...इस बार और बढ़ेगी भीड़ CG: बाबा की बारात का आमंत्रण देने घर-घर तक पहुंच रहीं महिलाएं, लोगों में भारी उत्साह…इस बार और बढ़ेगी भीड़

Latest News

CG NEWS: आंगनबाड़ी की खस्ता हालातों से अनभिज्ञ है महिला बाल विकास की मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
CG NEWS: सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: टैक्स वसूली में तेज, बिजली बिल देने में फेल! बिलासपुर नगर निगम 230 करोड़ का बना बकायादार
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 27, 2025
Accident News: राजिम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार दो लोग घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?