Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आज का राशिफल 6 फरवरी 2025 : वृषभ कन्या और मीन राशि के जातकों को शुभ योग का मिलेगा लाभ, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

आज का राशिफल 6 फरवरी 2025 : वृषभ कन्या और मीन राशि के जातकों को शुभ योग का मिलेगा लाभ, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/06 at 8:46 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
आज का राशिफल 6 फरवरी 2025 : वृषभ कन्या और मीन राशि के जातकों को शुभ योग का मिलेगा लाभ, देखिये आज का राशिफल
आज का राशिफल 6 फरवरी 2025 : वृषभ कन्या और मीन राशि के जातकों को शुभ योग का मिलेगा लाभ, देखिये आज का राशिफल
SHARE

​आज का राशिफल 6 फरवरी 2025 : 6 फरवरी दिन गुरुवार का राशिफल ज्योतिषीय दृष्टि से वृषभ, कन्या और मीन राशि के लिए बहुत ही लाभदायक है। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात वृषभ राशि में गुरु के साथ होने से शुभ गजकेसरी योग बन रहा है।

- Advertisement -

मेष राशि : मेष राशि के लिए आज गुरुवार का दिन भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपका मन आज कुछ भावुक रह सकता है और आप दूसरों की मदद के लिए आगे भी आएंगे। आपको आज पुण्य लाभ भी मिलेगा। लेकिन भावुकता का कोई फयदा न उठाए इसका भी आप ध्यान रखें।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

​वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन भरा और खर्चीला रह सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके लिए जरूरी है कि आप आज किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में आज के दिन प्रेमी से मतभेद होने की भी आशंका है।

- Advertisement -

मिथुन राशि : मिथुन राशि के लिए आज का दिन कामकाज में परिवर्तन लाने वाला रहेगा। आप अपनी कार्ययोजना और काम के तरीके में बदलाव लाकर सफलता पा सकेंगे। आप अपनी बातचीत की कला से भी कल लाभ पा सकेंगे। आप लोगों के बीच अपनी जगह बनाकर और अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि करके खुश होंगे।

- Advertisement -

​कर्क राशि : कर्क राशि के लिए आज गुरुवार का दिन खास रहने वाला है। आज आपके कुछ दूर या निकट संबंधी आपके घर आ सकते हैं। आपको आज अपनी व्यावहारिकता और कार्यकुशलता का भी जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी।

​सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में किसी निकट संबंधी की नाराजगी से परेशानी हो सकती है। नौकरी में आज आपका मन उचाट रहेगा जिससे काम में मन नहीं लगेगा। बिजनेस में लाभ पाएंगे लेकिन कुछ समस्याओं से भी आपको गुजरना पड़ सकता है।

​कन्या राशि : आज कन्या राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आप आज रोमांटिक टाइम जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। संतान से सुख सहयोग मिलेगा। आप अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे और किसी जानकार मित्र की सलाह से आपके काम बन जाएंगे। आपको आज अपनी पूर्व मेहनत का शुभ परिणाम भी आज प्राप्त होगा।

​तुला राशि : तुला राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आज चुनौती का सामना करना होगा। बुद्धि और धैर्य से आप आज उलझन से निकलने में सफल रहेंगे। दिन का दूसरा भाग आपके लिए बेहतर होगा। आप कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से सहयोग पा सकेंगे। आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

​वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों को आज दोपहर तक अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लेना चाहिए। कुछ घरेलू जिम्मेदारियों को भी पूरा करने के लिए आपको आज समय निकालना होगा। आज आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज के दिन आपको विशेष रूप से अपने व्यापार व्यवसाय पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि कहीं से नुकसान होने की आशंका है।

​धनु राशि : धनु राशि के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। आप आज किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। घर के किसी जरूरी काम को करने के लिए आपको आज जीवनसाथी से सहयोग की जरूरत होगी। आपके लिए सलाह है कि, आज जो भी जरूरी काम है उसे स्वयं करने की कोशिश करें, किसी और के भरोसे काम छोड़ेंगे तो परेशानी होगी।

​मकर राशि : मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज किसी से भी बात विवाद में उलझने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके अटके हुए कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं।

​कुंभ राशि : कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपना काम धैर्य पूर्वक करना चाहिए। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके मन में आज नौकरी में बदलाव का विचार हो सकता है। कारोबार में भी आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा, आप जिस भी काम में प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। कहीं से रुका हुआ धन भी आज आपको प्राप्त हो सकता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Legends 90 League 2025 : कल शिखर धवन की दिल्ली रॉयल्स और सुरेश रैना की छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के बीच होगा पहला मुकाबला, यहाँ से फटाफट बुक करें टिकट  Legends 90 League 2025 : कल रायपुर में शिखर धवन की दिल्ली रॉयल्स और सुरेश रैना की छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के बीच होगा पहला मुकाबला, यहां से फटाफट बुक करें टिकट
Next Article CG NEWS : भाजपा का "अटल विश्वास पत्र" जारी, 20 बड़े वादों का ऐलान CG NEWS : भाजपा का “अटल विश्वास पत्र” जारी, 20 बड़े वादों का ऐलान

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?