Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : वक्फ संपत्तियों का डिजिटाइजेशन , सीईओ ने सभी मुतवल्लियों से मांगी जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : वक्फ संपत्तियों का डिजिटाइजेशन , सीईओ ने सभी मुतवल्लियों से मांगी जानकारी

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/07 at 10:09 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : वक्फ संपत्तियों का डिजिटाइजेशन, सीईओ ने सभी मुतवल्लियों से मांगी जानकारी
CG NEWS : वक्फ संपत्तियों का डिजिटाइजेशन, सीईओ ने सभी मुतवल्लियों से मांगी जानकारी
SHARE

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के सीईओ ने सभी मुतवल्लियों को पत्र जारी कर वक्फ संपत्तियों की विस्तृत जानकारी मांगी है। इसमें मस्जिद, मदरसा, दरगाह, कब्रिस्तान, ईदगाह, खानकाह, इमामबाड़ा, ताजिया चौकी, मकान, दुकान, कृषि भूमि, स्कूल, प्लॉट और वक्फ अलल औलाद से संबंधित संपत्तियों की जानकारी देने को कहा गया है। मुतवल्लियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी दस्तावेजों के साथ यह जानकारी 12 फरवरी तक उपलब्ध कराएं।

डिजिटाइजेशन के लिए जानकारी होगी अपलोड

- Advertisement -
Ad image

वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेंट्रल पोर्टल में इनकी जानकारी अपलोड की जाएगी। इस संबंध में वक्फ बोर्ड ने मुतवल्लियों से राजस्व अभिलेख जैसे वक्फनामा, वक्फ डीड, रजिस्ट्री की कॉपी, बी-1, पी-2 नक्शा खसरा पंचसाला, मेंटेनेंस खसरा, नजूल शीट आदि की सत्यापित प्रति या छायाप्रति प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

संसदीय समिति की बैठक में हुआ निर्णय

- Advertisement -

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में संयुक्त संसदीय समिति वक्फ, लोकसभा सचिवालय और भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न राज्यों के प्रमुख सचिव, सचिव और वक्फ बोर्ड के सीईओ उपस्थित रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि देशभर में वक्फ संपत्तियों का डिजिटाइजेशन आईआईटी दिल्ली द्वारा किया जाएगा।

समय सीमा 12 फरवरी

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार, वक्फ संपत्तियों की जानकारी सेंट्रल पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। केवल उन्हीं संपत्तियों को पोर्टल में शामिल किया जाएगा जो राजस्व अभिलेखों में वक्फ संपत्तियों के रूप में दर्ज होंगी। वक्फ अधिनियम की धारा 50 के तहत 12 फरवरी तक सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी मुतवल्लियों और इंतेजामिया कमेटी की होगी।

TAGGED: cg news, डिजिटाइजेशन के लिए जानकारी होगी अपलोड, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सांसद करेंगे रोड शो CG NEWS : भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सांसद करेंगे रोड शो
Next Article CG NEWS : नक्सलियों की कायराना हरकत, सरपंच प्रत्याशी की घर में घुसकर हत्या CG NEWS : नक्सलियों की कायराना हरकत, सरपंच प्रत्याशी की घर में घुसकर हत्या

Latest News

Chhattisgarh : बांग्लादेशी घुसपैठियों पर शिकंजा, पुलिस ने जारी की टोल फ्री नंबर
Chhattisgarh : प्रदेश में अवैध अप्रवासियों की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी
Manendragarh - chirmiri - bharatpur छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Axiom-4 Mission : अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि : CM विष्णु देव साय ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएं
Axiom-4 Mission : अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि : CM विष्णु देव साय ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG BREAKING : कोचिंग जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, बर्थडे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, छाया मातम..
CG BREAKING : कोचिंग जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, बर्थडे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, छाया मातम..
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 25, 2025
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर BJP का लोकतंत्र बचाओ संदेश,स्कूली बच्चों संग निकाली गई तिरंगा यात्रा;विधायक रोहित साहू बोले — ‘संविधान की रक्षा हमारी जिम्मेदारी’
Grand News June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?