Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Elections 2025 : दुर्ग में सीएम साय के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, बोले- भाजपा की जीत का मतलब शहर के विकास की गारंटी है 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़बिलासपुर

CG Elections 2025 : दुर्ग में सीएम साय के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, बोले- भाजपा की जीत का मतलब शहर के विकास की गारंटी है 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/02/09 at 9:40 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG Elections 2025 : दुर्ग में सीएम साय के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, बोले- भाजपा की जीत का मतलब शहर के विकास की गारंटी 
CG Elections 2025 : दुर्ग में सीएम साय के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, बोले- भाजपा की जीत का मतलब शहर के विकास की गारंटी 
SHARE

अतुल शर्मा, दुर्ग। CG Elections 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग में एक भव्य रोड शो किया, जिसकी शुरुआत दुर्ग बस स्टैंड से हुई और समापन महाराजा चौक में हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ दुर्ग के दोनों विधायक और महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी भी उपस्थित रहे। रोड शो के दौरान हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और पूरे मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह रोड शो आगामी नगर निगम चुनावों के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दुर्ग जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया। बस स्टैंड से महाराजा चौक तक के मार्ग में भाजपा के झंडे, बैनर और बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए थे। इस पूरे रास्ते में गुलाब के फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों की धुन और जयघोष के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।महाराजा चौक पर रोड शो के समापन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की सेवा और विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने नगर निगम चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की जीत का मतलब शहर के विकास की गारंटी है। उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया और बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत विभिन्न स्थानों पर हुआ। व्यापारियों, स्थानीय निवासियों, युवाओं और महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। जगह-जगह पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियां भी हुईं, जिससे पूरा माहौल उत्सवी बन गया।

- Advertisement -

वहीं मुख्यमंत्री ने मीडिया से से चर्चा करते हुए कहा कि दुर्गा नगर निगम में हमारा आखिरी चुनाव प्रचार था, आज के बाद नगरी निकाय चुनाव का प्रचार बंद हो रहा है। आज का रोड शो बहुत भाव रहा। इसके लिए मैं दुर्ग जिले के जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। इस रोड शो में दुर्ग के मतदाताओं का भी भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे प्रदेश का दौरा कर चुका हूं पूरे प्रदेश में एक अच्छा वातावरण है भारतीय जनता पार्टी पूरे 10 निकायों में अपना महापौर प्रत्याशी होगा। उन्होंने कहा कि 13 महीना में हमारी सरकार मोदी की गारंटी पूरा करने का प्रयास किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में तीन बार से कांग्रेस का खाता ही नहीं खुल पा रहा है। वह लोग छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यहां की जनता विधानसभा और लोकसभा में आउट कर चुकी है, थोड़ा बहुत जो बचा है इस नगरी निकाय और पंचायत चुनाव में है वह भी खत्म हो जाएगा।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, CG Elections 2025, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : बिलासपुर में जहरीली शराब ने ली 9 लोगों की जान, कांग्रेस ने न्यायिक जांच और पीड़ितों को दस-दस लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की Chhattisgarh : जहरीली शराब ने ली 9 लोगों की जान, कांग्रेस ने न्यायिक जांच और पीड़ितों को दस-दस लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की
Next Article CG BREAKING : सुरक्षाबल के जवानों को मिली बड़ी सफलता, 31 नक्सली ढेर 2 जवान शहीद, कई घायल  CG BREAKING : मुठभेड़ में ढेर हुए 11 वर्दीधारी महिला और 20 पुरूष नक्सलियों के शव बरामद 

Latest News

CG Aadhar Update: 15 जुलाई से रायपुर के च्वाइस सेंटरों में बंद होंगी आधार सेवाएं, सिर्फ सरकारी केंद्रों में ही बनेगा आधार कार्ड
CG Aadhar Update: 15 जुलाई से रायपुर के च्वाइस सेंटरों में बंद होंगी आधार सेवाएं, सिर्फ सरकारी केंद्रों में ही बनेगा आधार कार्ड
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 23, 2025
CG ACCIDENT : नदी में गिरी कार, बैंक कर्मचारी की मौत
CG ACCIDENT : नदी में गिरी कार, बैंक कर्मचारी की मौत
छत्तीसगढ़ बेमेतरा June 23, 2025
गरियाबंद की बेटियों ने 14,000 फीट की ऊँचाई पर लहराया तिरंगा,हमटा पास की बर्फीली चोटियों पर साहस, संघर्ष और सफलता की कहानी,जिले का नाम रोशन कर अब फ्रेंडशिप पीक फतह का संकल्प लिया
Grand News June 23, 2025
CG Politics : दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे सचिन पायलट, अमित शाह पर साधा निशाना 
CG Politics : दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे सचिन पायलट, अमित शाह पर साधा निशाना 
छत्तीसगढ़ राजनीति June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?