Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कांग्रेस की जन आशीर्वाद रैली में उमड़ा जनसैलाब,15 वार्डों में पहुंची रैली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : कांग्रेस की जन आशीर्वाद रैली में उमड़ा जनसैलाब,15 वार्डों में पहुंची रैली

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/09 at 2:40 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : कांग्रेस की जन आशीर्वाद रैली में उमड़ा जनसैलाब,15 वार्डों में पहुंची रैली
CG NEWS : कांग्रेस की जन आशीर्वाद रैली में उमड़ा जनसैलाब,15 वार्डों में पहुंची रैली
SHARE

सरिया। CG NEWS : नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सरिया में कांग्रेस प्रत्याशी नेमचंद अग्रवाल के समर्थन में विशाल जन आशीर्वाद रैली निकाली गई। यह रैली नगर के वार्ड क्रमांक 2 स्थित महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रारंभ हुई।

नगर के 15 वार्डों में पहुंची रैली

- Advertisement -
Ad image

रविवार सुबह 11 बजे शुरू हुई इस रैली का नेतृत्व स्वयं कांग्रेस प्रत्याशी नेमचंद अग्रवाल ने किया। नगर के सभी 15 वार्डों में पहुंचकर उन्होंने मतदाताओं से समर्थन मांगा। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा एवं महिला वर्ग के लोग शामिल हुए। रैली में कांग्रेस समर्थकों ने नेमचंद अग्रवाल के कट-आउट लेकर अपना समर्थन जताया।

- Advertisement -

नेमचंद अग्रवाल का राजनीतिक अनुभव

- Advertisement -

सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नेमचंद अग्रवाल पूर्व में सरपंच और पार्षद प्रतिनिधि रह चुके हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है, जिससे नगर में उनकी लोकप्रियता देखी जा सकती है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, “मुझे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, क्योंकि मैंने पूर्व में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। मतदाता मुझे सेवा का अवसर देंगे, इसका पूरा विश्वास है।”

विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने भाजपा पर साधा निशाना

रैली में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े भी शामिल हुए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा झूठे वादों से जनता को गुमराह कर रही है और विकास के नाम पर धोखा दे रही है।”

सभा में कांग्रेस नेताओं का संबोधन

जन आशीर्वाद रैली नगर भ्रमण के बाद महात्मा गांधी चौक स्थित अग्रसेन भवन पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा को कांग्रेस प्रत्याशी नेमचंद अग्रवाल, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शरद यादव ने संबोधित किया।

 

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : सुरक्षाबल के जवानों को मिली बड़ी सफलता, 31 नक्सली ढेर 2 जवान शहीद, कई घायल CG BREAKING : सुरक्षाबल के जवानों को मिली बड़ी सफलता, 31 नक्सली ढेर 2 जवान शहीद, कई घायल
Next Article CG NEWS : रायपुर एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी कार्गो सेवा, 1 अप्रैल से होगी शुरुआत CG NEWS : रायपुर एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी कार्गो सेवा, 1 अप्रैल से होगी शुरुआत

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?