Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच गरियाबंद पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, NSUI प्रदेश सचिव अहसन मेमन ने किया भव्य स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच गरियाबंद पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, NSUI प्रदेश सचिव अहसन मेमन ने किया भव्य स्वागत

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/10 at 5:28 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

गरियाबंद। CG NEWS : नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरियाबंद पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। खासतौर पर छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश सचिव अहसन मेमन ने किसान मंडी के पास गर्मजोशी से पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें उनकी तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।साथ ही उन्हें राज्य घमचा का जैकेट भेट किया

इस दौरान अहसन मेमन ने नगर निकाय चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री से चर्चा की और पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। अहसन मेमन ने यह भी बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनता के बीच प्रमुखता से रखा जाएगा, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत जनसमर्थन मिल सके।

निकाय चुनाव को लेकर गरमाई सियासत

नगर निकाय चुनाव नजदीक आते ही गरियाबंद में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भूपेश बघेल का यह दौरा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस इस बार निकाय चुनाव में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है, और पूर्व मुख्यमंत्री की सक्रियता इसी रणनीति का हिस्सा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश, बीजेपी हुई सतर्क

भूपेश बघेल के गरियाबंद आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। वहीं, निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी भी सतर्क हो गई है और अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुटी हुई है।

देवभोग प्रवास पर हैं पूर्व मुख्यमंत्री
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देवभोग प्रवास पर हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके इस दौरे को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव में दमदार प्रदर्शन करने की तैयारी में है और इस बार चुनावी जंग रोचक होने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि इस सियासी माहौल में जनता का रुख किस ओर जाता है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Nikay Chunav 2025 : चुनाव के एक दिन पहले पैसा बांटते पकड़ाया BJP पार्षद प्रत्याशी, देखें Viral Video CG Nikay Chunav 2025 : चुनाव के एक दिन पहले पैसा बांटते पकड़ाया BJP पार्षद प्रत्याशी, देखें Viral Video
Next Article RAIPUR CRIME : जेवर चमकाने के नाम पर करते थे ठगी, गिरोह के 6 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा  RAIPUR CRIME : जेवर चमकाने के नाम पर करते थे ठगी, गिरोह के 6 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा 

Latest News

CG NEWS: मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 14, 2025
LOAN UPDATE: RBI देगा तोहफा! अगस्त में सस्ते होंगे लोन, जानिए EMI कितनी कम होगी आपके लोन पर
Business Exclusive Grand News छत्तीसगढ़ दिल्ली July 14, 2025
AUTO FUTURE NEWS: बाइक की दुनिया में आने वाला है बड़ा धमाका, पेट्रोल बाइक होंगी पुरानी, स्मार्ट हेलमेट और AI बाइक का जमाना शुरू!
Exclusive Featured Grand News Technology देश July 14, 2025
RAIPUR NEWS : हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया ने 200 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बच्चों को वृक्षों के महत्व से किया गया जागरूक 
रायपुर July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?