Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR CRIME : जेवर चमकाने के नाम पर करते थे ठगी, गिरोह के 6 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR CRIME : जेवर चमकाने के नाम पर करते थे ठगी, गिरोह के 6 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/02/10 at 6:11 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
RAIPUR CRIME : जेवर चमकाने के नाम पर करते थे ठगी, गिरोह के 6 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा 
RAIPUR CRIME : जेवर चमकाने के नाम पर करते थे ठगी, गिरोह के 6 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा 
SHARE
रायपुर। RAIPUR CRIME : रायपुर में जेवर चमकाने के नाम पर गहने हड़पने-ठगी करने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को पुलिस ने भनपुरी इलाके से धरदबोचा है। बताया जा रहा है कि, सभी आरोपी बिहार से आए थे और पहले भिलाई में ठगी की। इसके बाद खमतराई इलाके में बुजुर्ग महिला से जेवर चमकाने के नाम पर ठगी की थी।
ये भी पढ़ें : CG Nikay Chunav 2025 : चुनाव के एक दिन पहले पैसा बांटते पकड़ाया BJP पार्षद प्रत्याशी, देखें Viral Video
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने बताया कि खमतराई में जेवर चमकाने के नाम पर गहने हड़पने का मामला दर्ज हुआ था। इसकी जांच के दौरान पुलिस को भनपुरी इलाके में कुछ संदिग्ध किराए के मकान में रहने पहुंचने का पता चला। इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मारा। मौके से अमरदीप शाह, मुकेश भगत, शिकेन्द्र शाह, विपिन कुमार, शम्भू शाह और अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। रायपुर से पहले भिलाई में भी इसी तरीके से वारदात करने का खुलासा किया।
बता दें खमतराई के संतोषी नगर निवासी पी. सरोजनी शनिवार को सुबह करीब 11 अपने घर में थीं। इस दौरान घर का गेट खसकाकर दो युवक अंदर आए और बोले की टाइल्स, तांबा, पीतल, सोना-चांदी के जेवर व बर्तन साफ करने का पाउडर बेचते हैं, गुजरात से आए हैं। इस पर उन्होंने जांच के लिए तांबे का लोटा दिया। उसे उन्होंने साफ कर दिया। इसके बाद सोने-चांदी के गहने को चमकाने के लिए मांगा, तो महिला ने मना कर दिया। इसी दौरान युवकों ने उनके गले के चेन में लाल पाउडर लगा दिया। इससे उन्हें जलन होने लगी। युवकों ने कहा कि चेन और हाथ के कंगन उतार दो, नहीं तो गला और हाथ जल जाएगा। महिला ने घबराकर गहने उतरकर उन्हें दे दिया। इसके बाद अन्य गहनों को भी लेकर कटोरी में रखे पानी में डाल दिया। उसमें एक पत्थर डाला। इसके बाद उसे निकालकर एक पॉलीथिन में डाला। उसमें सफेद पाउडर थे। पॉलीथिन में स्टेपलर लगाकर महिला को वापस दे दिया। उसे 10 मिनट बाद खोलने के लिए कहा। इसके बाद युवक वहां से निकल गए। कुछ देर बाद महिला ने पॉलीथिन को खोला, तो उसमें प्लास्टिक की चूड़ियां थी। इसके बाद महिला ने अपने पति को बताया। दोनों घर से बाहर निकले, तो तीन बाइक में सभी 6 युवक भाग निकले थे। इसकी शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अपराध दर्ज किया।
TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, Chhattisgarh, CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur crime, Raipur Crime News, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच गरियाबंद पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, NSUI प्रदेश सचिव अहसन मेमन ने किया भव्य स्वागत
Next Article Chhattisgarh : CM विष्णु देव साय ने छात्र छात्राओं के साथ सुनी "परीक्षा पे चर्चा" की आठवीं कड़ी, छात्र जीवन से जुड़े अनुभव किए साझा Chhattisgarh : CM विष्णु देव साय ने छात्र छात्राओं के साथ सुनी “परीक्षा पे चर्चा” की आठवीं कड़ी, छात्र जीवन से जुड़े अनुभव किए साझा

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?