Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नगरीय निकाय चुनाव 2025 : मतदान के दौरान कई जगहों पर ईवीएम में खराबी, मतदाताओं में नाराजगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : मतदान के दौरान कई जगहों पर ईवीएम में खराबी, मतदाताओं में नाराजगी

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/11 at 10:10 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
नगरीय निकाय चुनाव 2025 : मतदान के दौरान कई जगहों पर ईवीएम में खराबी, मतदाताओं में नाराजगी
नगरीय निकाय चुनाव 2025 : मतदान के दौरान कई जगहों पर ईवीएम में खराबी, मतदाताओं में नाराजगी
SHARE

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2025 : छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन मतदान के बीच कई जिलों में ईवीएम मशीनों के खराब होने की शिकायतें सामने आई हैं।

- Advertisement -

कई जिलों में ईवीएम खराबी की शिकायतें

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जगदलपुर, बिलासपुर, सूरजपुर, वाड्रफनगर, रायगढ़ और रायपुर के कई मतदान केंद्रों में ईवीएम मशीनें खराब होने की खबरें आ रही हैं। कई जगहों पर ईवीएम मशीनें हैंग हो गईं, जिससे मतदान प्रक्रिया बाधित हुई। कई मतदाताओं ने बटन दबाने में भी परेशानी की शिकायत की है।

- Advertisement -

कांकेर और वाड्रफनगर में मतदान रुका

- Advertisement -

कांकेर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 18 बरदेभाटा वार्ड में ईवीएम मशीन खराब हो जाने के कारण मतदान बाधित हो गया। आधे घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मशीन को ठीक नहीं किया जा सका, जिससे मतदाता परेशान हो रहे हैं।

इसी तरह नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक 7 में भी मतदान शुरू होते ही ईवीएम मशीन खराब हो गई। तकनीकी खराबी के कारण मतदान रुका हुआ है और मतदाता लंबी कतारों में इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलने पर रिटर्निंग ऑफिसर और टेक्नीशियन मौके पर पहुंचे और मशीन को ठीक करने का प्रयास जारी है।

जगदलपुर और रायपुर में मतदाताओं की नाराजगी

जगदलपुर के तीन वार्डों में ईवीएम खराब होने से मतदाता नाराज हैं। विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 के पोलिंग बूथ में वोटिंग मशीन हैंग हो जाने के कारण आधे घंटे से अधिक समय से लोग मतदान नहीं कर पाए हैं।

रायपुर में विद्या चरण शुक्ल वार्ड और राजेंद्र नगर के द्रोणाचार्य स्कूल मतदान केंद्र में भी ईवीएम खराब होने से मतदान रुका हुआ है। हीरापुर क्षेत्र के मतदान केंद्र में भी ईवीएम खराब होने की सूचना मिली है। मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और समस्या जल्द हल करने की मांग कर रहे हैं।

धमतरी में भी बाधित हुआ मतदान

धमतरी नगर निगम के रामपुर वार्ड, ब्राह्मण पारा वार्ड और आमापारा वार्ड में भी ईवीएम मशीन खराब होने की खबरें सामने आई हैं। अधिकारियों द्वारा ईवीएम मशीनों को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इससे मतदाताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

चुनाव अधिकारियों का कहना है कि सभी प्रभावित मतदान केंद्रों पर तुरंत तकनीकी दल भेजे गए हैं और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रशासन ने मतदाताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। ईवीएम की लगातार खराबी से मतदाताओं में नाराजगी देखी जा रही है, और कई जगहों पर लोग जल्द से जल्द मतदान शुरू कराने की मांग कर रहे हैं।

TAGGED: नगरीय निकाय चुनाव 2025, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Nikay Chunav 2025 : पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब, मतदान प्रभावित CG Nikay Chunav 2025 : पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब, मतदान प्रभावित
Next Article Live CG Nikay Chunav 2025 : डिप्टी सीएम अरुण साव ने लाइन में खड़े होकर किया मतदान 

Latest News

CG NEWS : सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री टंकराम वर्मा 
Grand News June 3, 2025
RCB vs PBKS IPL 2025 Final : PBKS ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला 
Breaking News देश June 3, 2025
CG NEWS : बाबा बैदनाथ इस्पात लिमिटेड गैतरा ने ग्राम पंचायत ताराशिव के गौठान को लिया गोद, गौ सेवा का लिया संकल्प 
Grand News June 3, 2025
CG NEWS : आइस फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से संचालक की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री ओपी चौधरी  
Grand News June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?