Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : राजिम कुंभ कल्प 2025 का भव्य शुभारंभ, माघ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : राजिम कुंभ कल्प 2025 का भव्य शुभारंभ, माघ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/12 at 8:31 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : राजिम कुंभ कल्प 2025 का भव्य शुभारंभ, माघ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी
CG NEWS : राजिम कुंभ कल्प 2025 का भव्य शुभारंभ, माघ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी
SHARE

राजिम। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के पवित्र तीर्थ त्रिवेणी संगम, राजिम में आज से राजिम कुंभ कल्प 2025 का शुभारंभ होने जा रहा है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर सुबह हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने महानदी में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और कुलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की।

- Advertisement -

राज्यपाल रमेन डेका आज शाम इस महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे, जो 26 फरवरी तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड पार्श्व गायिका मैथिली ठाकुर विशेष प्रस्तुति देंगी। इस बार मेला स्थल को बदलकर लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच 54 एकड़ भूमि पर भव्य मंच तैयार किया गया है। इस आयोजन में देशभर के प्रख्यात संत-महापुरुषों की उपस्थिति इस महाकुंभ को दिव्यता प्रदान करेगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पंचकोशी धाम थीम पर विशेष आयोजन

- Advertisement -

इस वर्ष मेले की थीम “पंचकोशी धाम” पर आधारित होगी, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता और संस्कृति का भव्य अनुभव कराएगी। आयोजन के तहत धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, संत समागम और आध्यात्मिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। 12 फरवरी से प्रारंभ होने वाले मेले का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। 21 से 26 फरवरी तक विराट संत समागम होगा, जिसमें 12 फरवरी माघ पूर्णिमा, 21 फरवरी जानकी जयंती और 26 फरवरी महाशिवरात्रि पर विशेष पर्व स्नान और शाही जुलूस निकाली जाएगी।

- Advertisement -

भक्तों और संतों का महासंगम

राजिम कुंभ कल्प में देशभर से साधु-संत, कथा वाचक और श्रद्धालु भाग लेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय संस्कृति, लोककला और आध्यात्मिक संगोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा। मेला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, पार्किंग, ठहरने और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।

पंडोखर सरकार का लगेगा दरबार

21 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश के दतिया से पहुंचे गुरुशरण महाराज (पंडोखर सरकार) का सत्संग दरबार नदी क्षेत्र में बनाया गया है, जहां वे शाम 4 से 7 बजे तक सत्संग करेंगे। वहीं, 13 से 19 फरवरी तक राजस्थान के उदयपुर से आए डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज भागवत कथा का प्रवचन देंगे, जिसका आयोजन भी शाम 4 से 7 बजे तक होगा। राजिम कुंभ कल्प 2025 श्रद्धालुओं और संतों के महासंगम का भव्य आयोजन बनकर एक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।

 

TAGGED: cg news, Governor Ramen Deka, पंचकोशी धाम थीम पर विशेष आयोजन, राजिम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT : सड़क निर्माण में पानी आपूर्ति कर रहे टैंकर ने युवक को रौंदा CG ACCIDENT : सड़क निर्माण में पानी आपूर्ति कर रहे टैंकर ने युवक को रौंदा
Next Article Healthy News : महिलाएं अपनी सेहत का रखें खास ध्यान, बदलते मौसम के साथ हो सकती है कई समस्याएं, देखिये यह खास रिपोर्ट Healthy News : महिलाएं अपनी सेहत का रखें खास ध्यान, बदलते मौसम के साथ हो सकती है कई समस्याएं, देखिये यह खास रिपोर्ट

Latest News

BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, देखें VIDEO
NATIONAL उत्तरप्रदेश May 15, 2025
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
धर्म राशिफल May 15, 2025
CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?