Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : 65 लाख की डकैती मामले में बड़ा खुलासा, रिश्तेदार ही निकले आरोपी, जल्द ही IG पुरे मामले को लेकर देंगे जानकारी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : 65 लाख की डकैती मामले में बड़ा खुलासा, रिश्तेदार ही निकले आरोपी, जल्द ही IG पुरे मामले को लेकर देंगे जानकारी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/13 at 2:26 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : 65 लाख की डकैती मामले में बड़ा खुलासा, रिश्तेदार ही निकले आरोपी, जल्द ही IG पुरे मामले को लेकर देंगे जानकारी 
CG CRIME NEWS : 65 लाख की डकैती मामले में बड़ा खुलासा, रिश्तेदार ही निकले आरोपी, जल्द ही IG पुरे मामले को लेकर देंगे जानकारी 
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG CRIME NEWS : राजधानी रायपुर में 11 फरवरी को हुई 65 लाख की डकैती मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में 10 से 12 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की गिरफ्तारी नागपुर, राजनांदगांव और दुर्ग से की गई है। खुफिया जानकारी के आधार रायपुर पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा है। डकैती का मुख्य सरगना वेल्लू परिवार का रिश्तेदार ही निकला है। रिश्तेदार ने ही सुपारी देकर वेल्लू परिवार में डकैती करवाई थी। मामले में आज आईजी अमरेश मिश्रा खुलासा कर इसकी जानकारी मीडिया को देंगे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दरअसल, घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अनुपम नगर की है। 11 फरवरी को नकाबपोश 5 डकैत सफेद रंग की कार से अनुपम नगर अनुपम नगर पहुंचे। डकैतों के साथ एक महिला भी थी। सभी मुंह पर कपड़ा बांधे हुये थे। बारी-बारी सभी आरोपी मनोहर वेल्लू के घर के अंदर घुसे। इस दौरान घर में मनोहर वेल्लू व उनकी दो बहन रजनी वेल्लू, प्रेमा वेल्लू मिली। आरोपी मिलिट्री ड्रेस पहने हुये थे। इस दौरान आरोपियों ने कहा कि घर के लोगों ने शिकायत की थी। हम लोग आ गये। इसी बीच घर के लोगों ने शिकायत नहीं करने की बात कही। घर वालों को आरोपियों के संबंध में शक हुआ तो डकैतों ने उनपर हमला कर दिया। इनमें से एक डकैत ने अपने पास रखी पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। घर में मौजूद भाई-बहन डर गये। डकैतों ने घर के सभी लोगों के हाथ पैर बांधकर उनके मुंह में टेप लगा दिया और फिर घर में रखे आलमारी को खंगाला तो उसमें से करीब 66 लाख नगदी व जेवरात मिले, जिसे अपने पास रखकर डकैत फरार हो गये। घटना के बाद घर के लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे और बंधक बने लोगों की रस्सी खोलकर उन्हें छुड़ाया। इधर, वीआईपी इलाके में डकैती की खबर आग की तरह फैली, जिसके बाद पुलिस के बड़े अफसर मौके पर पहुंचे थे।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार वनोहरण वेणु ने कुछ दिनों पहले एक जमीन बेची थी। नगदी, सोने के जेवर को घर में ही रखे हुये थे। पीड़ितों ने पुलिस को बताया था कि आरोपी मिलिट्री ड्रेस में थे। तीनों आरोपी पहले घर में घुसे और खुद को लाल सलाम गैंग का बताकर दो बहनों व उनके भाई को गोली मारने की धमकी दिये और बोले कि अगर हल्ला करेंगे तो वे लोग उनके घर को उड़ा देंगे। आरोपयों ने खुद को जंगल से आने की बात कही थी।

- Advertisement -
TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG : पूर्णिमा के दिन नर्मदा कुंड में श्रद्धालुओं लगाई डुबकी CG : पूर्णिमा के दिन नर्मदा कुंड में श्रद्धालुओं लगाई डुबकी
Next Article CG Budget 2025: बजट सत्र 2025 की तैयारी तेज़, वित्त मंत्री ने विभिन्न विभागों के मंत्रियों से की बैठक

Latest News

CG News: जनजागरूकता से बाल विवाह रोकने में मिल रही मदद
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने एक कदम बढ़ाया सेवा कार्य की ओर, अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कई जगहों पर प्याऊ का किया शुभारंभ
Grand News May 10, 2025
BIG BREAKING : पाकिस्तान ने फिर दिखाई अपनी औकात, भारत में कई जगहों पर ड्रोन से किया गया अटैक, सीजफायर का किया उल्लंघन
Breaking News May 10, 2025
CG BREAKING : शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा निलंबित
CG BREAKING: मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, आदेश जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?