Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन ठगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन ठगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/13 at 9:11 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन ठगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
CG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन ठगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
SHARE

राजनांदगांव। CG NEWS : राजनांदगांव पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी रोहित कुमार वीरवानी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है, जो ठगी की गई भारतीय राशि से क्रिप्टोकरेंसी खरीदकर उसे कंबोडिया स्थित चीनी साइबर गिरोह को भेजने में शामिल था। इससे पहले भी पुलिस ने इसी गिरोह के चार अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की थी।

बैंक खाते के जरिए ठगी का खुलासा

- Advertisement -
Ad image

23 जनवरी को च्वाइस सेंटर संचालक रूपेश साहू ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 दिसंबर को उसके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में राजनांदगांव निवासी आशुतोष शर्मा द्वारा 90,000 रुपये की ठगी की गई राशि मंगाई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और अब इस मामले में चौथे आरोपी रोहित कुमार वीरवानी को पकड़ा गया है।

कंबोडिया स्कैम सेंटर से जुड़े तार

पूछताछ में रोहित कुमार वीरवानी ने स्वीकार किया कि वह योजनाबद्ध तरीके से कंबोडिया स्थित स्कैम सेंटर में काम करने वाले भारतीय और चीनी साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन ठगी के लिए भारतीय बैंक खातों की व्यवस्था करता था। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के अनुसार, ठगी की राशि विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर होने के बाद आरोपी रोहित वीरवानी एटीएम के जरिए नगद निकालकर उसे क्रिप्टोकरेंसी में बदलता था और फिर वॉलेट के माध्यम से अपने साथियों तक कंबोडिया भेजता था।

पुलिस की सतर्कता और आगे की कार्रवाई

राजनांदगांव पुलिस इस इंटरनेशनल साइबर ठगी गिरोह की जड़ें तलाश रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस की इस कार्रवाई से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोहों पर कड़ा संदेश गया है।

 

TAGGED: cg news, राजनांदगांव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जिला अस्पताल में लापरवाही, मरीजों को हो रही परेशानियां CG NEWS : जिला अस्पताल में लापरवाही, मरीजों को हो रही परेशानियां
Next Article CG CRIME NEWS : मेला घुमाने के बहाने 16 साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

Latest News

CG NEWS: गौ तस्करी पर केसीजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार आरोपी गिरफ्तार, टाटा एस वाहन व तीन नग मवेशी बरामद
Grand News July 13, 2025
CG NEWS: गंदा पानी बना मुसीबत, मोहल्लेवासियों ने रायगढ़ सिटी कॉलेज में जड़ा ताला!
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 13, 2025
CRIME NEWS: दुर्ग की बुज़ुर्ग महिला से लाखों की ठगी – फर्जी पुलिस बनकर 4 युवकों ने रचा सम्मोहन का जाल
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 13, 2025
SPORT NEWS : छत्तीसगढ़ टेनिस प्रीमियर लीग, देखें आज के परिणाम 
Grand News July 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?