Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : जिला अस्पताल में लापरवाही, मरीजों को हो रही परेशानियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : जिला अस्पताल में लापरवाही, मरीजों को हो रही परेशानियां

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/13 at 9:01 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : जिला अस्पताल में लापरवाही, मरीजों को हो रही परेशानियां
CG NEWS : जिला अस्पताल में लापरवाही, मरीजों को हो रही परेशानियां
SHARE

नारायणपुर। CG NEWS : जिले के मुख्य अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर कार्य समय में अपने केबिन से गायब रहते हैं, लंच टाइम से पहले ही केबिन में बैठकर नर्सों के साथ चाय-नाश्ते की किटी पार्टी में व्यस्त रहते हैं।

अस्पताल में सोनोग्राफी जैसी जरूरी जांच के लिए मरीजों को एक से डेढ़ महीने का समय दिया जा रहा है, जिससे दूर-दराज के इलाकों से आने वाले मरीजों को इलाज में भारी देरी होती है। चूंकि नारायणपुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, इसलिए ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों के लिए यह स्थिति और भी दयनीय हो जाती है।

- Advertisement -
Ad image

मरीजों को समय पर नहीं मिल रहा इलाज

स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टरों की इस लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कई मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ जाती है। कुछ मामलों में मरीजों को सही इलाज न मिलने के कारण अपनी जान तक गंवानी पड़ती है।

मरीजों से की जा रही बदसलूकी

अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मरीजों के साथ बदसलूकी की घटनाएं भी सामने आई हैं। मरीजों का कहना है कि जब वे इलाज के लिए डॉक्टरों से संपर्क करते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज किया जाता है या फिर सही तरीके से बात नहीं की जाती। अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं की इस बदहाल स्थिति से जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

CMHO का बयान

इस मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) श्याम शंकर राज का कहना है कि अस्पताल में मरीजों की परेशानी को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अस्पताल की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा और डॉक्टरों की जिम्मेदारियों को सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

TAGGED: cg news, नारायणपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मेले में युवक की हत्या, पुलिस ने चंद घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार CG NEWS : मेले में युवक की हत्या, पुलिस ने चंद घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार
Next Article CG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन ठगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार CG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन ठगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Latest News

New Governer : कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल और उपराज्यपाल, राष्ट्रपति मूर्मू ने की नई नियुक्तियां, देखें लिस्ट
देश July 14, 2025
CG : MLA गुरु खुशवंत साहेब को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए, हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सतनामी समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन 
CG : MLA गुरु खुशवंत साहेब को मिलेगा Z+ सुरक्षा! हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सतनामी समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 14, 2025
CG NEWS : बालक आश्रम में पदस्थ शिक्षक ने दे दी जान, कुछ महीने पहले ही हुई थी सगाई, परिजनों में पसरा मातम
क्राइम छत्तीसगढ़ बीजापुर July 14, 2025
CG VIDHANSABHA : सदन में जोर शोर से गूंजा राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला, सवालों से घिरे विभागीय मंत्री, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का सदन से वॉकआउट
Grand News July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?